प्रियंका चोपड़ा की जान को खतरा? बैग में हमेशा क्यों रखती हैं ‘एपि-पेन’ और ‘हनुमान चालीसा’, खुद तोड़ी चुप्पी!

प्रियंका चोपड़ा की जान को खतरा? बैग में हमेशा क्यों रखती हैं ‘एपि-पेन’ और ‘हनुमान चालीसा’, खुद तोड़ी चुप्पी!

Priyanka Chopra on carrying essentials in her bag: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर अपनी बेबाकी और अनोखी आदतों की कारण से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने Vogue के यूट्यूब चैनल पर अपने टोट बैग की जरूरी चीजें दिखाईं और हर एक चीज के पीछे की मजेदार कहानी भी बताई, जिसमें परफ्यूम और सनग्लासेस से लेकर हनुमान चालीसा और नजर बट्टू तक इस बैग में हर चीज स्पेशल है।

खुद को बचाने के लिए जो भी हो सकता है, वो करती हैं

प्रियंका ने बताया कि उनके बैग में एक काला धागा यानी नजर बट्टू रखा रहता है। साथ ही, उन्होंने समझाया कि भारत में काला धागा पहनने की परंपरा बुरी नजर से बचाने के लिए होती है। प्रियंका ने ये बताया कि वो खुद की जान और नजर से बचाने के लिए जो भी हो सकता है, वो करती हूं, तो फिर क्या हुआ?

इतना ही नहीं, प्रियंका ने अपना वॉलेट खोला और उसमें से एक पुरानी फोटोज निकाली, ये 2018 की वो तस्वीर थी जो पति निक जोनास के साथ उनकी पहली फोटोज में से एक है। इस पर प्रियंका ने बताया कि ये फोटोज वो हमेशा अपने साथ रखती हैं। ये छोटी-सी बात उनके रिश्ते की गहराई को बखूबी बयान करती है।

प्रियंका ने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया

दरअसल, प्रियंका ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बैग में हमेशा एक टाइड पेन यानी दाग हटाने वाली पेन रहती है और इसके पीछे एक शर्मनाक लेकिन मजेदार वजह है। बता दें, गोल्डन ग्लोब्स के दौरान उन्होंने डायर की एक महंगी ड्रेस पहनी थी और पिज्जा खाते वक्त उस पर दाग लग गया। उन्होंने तुरंत टाइड पेन यूज किया और मुश्किल से बचीं। तब से ये पेन उनके बैग की स्थाई सदस्य बन गई है।

बता दें, प्रियंका के बैग में हनुमान चालीसा की एक छोटी बुकलेट भी है। उन्होंने बताया कि ये भगवान हनुमान की प्रार्थना है जिसे रोज पढ़ना चाहिए। हालांकि वो हर दिन नहीं पढ़ पातीं लेकिन पूरी कोशिश करती हैं। उनका मानना है कि ये उनकी हर यात्रा में उनकी रक्षा करती है। एक ग्लोबल स्टार का अपनी जड़ों और आस्था से इस तरह जुड़ा रहना फैंस को बेहद पसंद आया।

प्रियंका चोपड़ा जोनास

पोर्टेबल चार्जर पर नाम का लेबल लगा हुआ है और वजह?

एक्ट्रेस ने हंसते हुए बताया कि उनके पोर्टेबल चार्जर पर नाम का लेबल लगा हुआ है और वजह? निक जोनास अगर लेबल न हो तो उसे अपने बैग में रख लेते हैं। उन्होंने बताया कि वो घर में हर चीज पर दराज से लेकर कपड़ों की अलमारी तक लेबल लगाती हैं। ये सुनकर फैंस जोर से हंसे और बैग में सबसे नई और जरूरी चीज है Epi-Pen। इस पर प्रियंका ने मजेदार बात बताई कि इस साल उन्हें किसी चीज से एलर्जी हो गई है। उन्होंने ये जरूर बताया कि Epi-Pen बेहद जरूरी है लेकिन एलर्जी किस चीज से है ये बताने से साफ इंकार कर दिया। उनका मजाकिया जवाब था कि अगर बता दिया तो सबको पता चल जाएगा कि उन्हें कैसे परेशान किया जाए! इसके अलावा उनके बैग में अस्थमा के लिए इनहेलर भी रहता है।

वर्क फ्रंट पर प्रियंका इन दिनों ‘सिटाडेल सीजन 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। साथ ही, रिचर्ड मैडेन के साथ ये सीरीज 6 मई 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी। 2023 में ‘लव अगेन’ के बाद ये उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *