पाली में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक नीचे गिर गए। दोनों के सिर फट गए। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार दरगाजी गुड़ा निवासी 36 साल का रतनलाल पुत्र नारायणलाल और सिनला निवासी 24 साल का सुरेश पुत्र मानाराम देवासी बाइक से बुधवार को पाली से सिनला जा रहे थे। इस दौरान इंद्रा नगर के पास तेज रफ्तार से आ रहे कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बाइक से उछलकर नीचे गिर गए। हादसे में दोनों के सिर फर गहरी चोटे आई। इलाज के लिए दोनों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जोधपुर रेफर किया गया। वही दूसरे का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी है। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।


