समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक स्पेशल एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया नजर आएंगे। यह स्पेशल एपिसोड 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो का एक टीजर भी सामने आया है, जिसमें समय रैना कहते हैं, “फ्रेंड्स, मैं आखिरकार अपने फेवरेट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आ रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं बताया गया कि मेरा गेस्ट कौन होगा। उन्होंने कहा कि अभी बताएंगे—3, 2, 1।” इसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया एंट्री करते हैं। इस पर समय रैना कहते हैं, “नो वे, ब्रो!” समय रैना के शो में विवाद हुआ था गौरतलब है कि पिछले साल रणवीर अल्लाहबादिया जब समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आए थे, तब बहुत विवाद हुआ था। एपिसोड के दौरान रणवीर ने अश्लील और आपत्तिजनक जोक किया था। इसका वीडियो वायरल होते ही देशभर में भारी विरोध हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे। इस विवाद के कारण समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और जसप्रीत सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र, असम (गुवाहाटी) और राजस्थान (जयपुर) जैसे राज्यों में FIR दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए रणवीर के दिमाग को “गंदा” बताया और कहा कि ऐसी बातें समाज में शर्मिंदगी लाती हैं। कोर्ट ने उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का भी आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *