IPL 2026 में शतक जीत की गारंटी नहीं! इस सीजन अबतक लगी 9 सेंचुरी, ज़्यादातर मुकाबलों में शतकीय पारी के बाद भी हारी टीम

IPL 2026 में शतक जीत की गारंटी नहीं! इस सीजन अबतक लगी 9 सेंचुरी, ज़्यादातर मुकाबलों में शतकीय पारी के बाद भी हारी टीम

अबतक आईपीएल 2026 में 41 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में कुल 9 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। इनमें से सिर्फ 4 मौकों पर ही शतक लगाने वाली टीम को जीत मिली, जबकि 5 बार शतक के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

Indian Premier League 2026, Record: टी20 क्रिकेट में शतक लगाना हमेशा से एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती रही है। आमतौर पर जब कोई बल्लेबाज टी20 मुकाबले में सैकड़ा जड़ देता है, तो उसकी टीम की जीत लगभग तय समझी जाती है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में यह पुराना नियम पूरी तरह से बदलता नजर आ रहा है। इस सीजन में शतक लगाने वाले ज़्यादातर बल्लेबाजों की पारियां अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं।

अबतक आईपीएल 2026 में 41 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में कुल 9 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। इनमें से सिर्फ 4 मौकों पर ही शतक लगाने वाली टीम को जीत मिली, जबकि 5 बार शतक के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि इस सीजन में बल्लेबाजी इतनी आक्रामक हो गई है कि एक शतक अकेला काफी नहीं रह गया है।

शतक जीत की गारंटी नहीं

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 2, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 1, मुंबई इंडियंस (MI) के तीन बल्लेबाजों तिलक वर्मा, क्विंटन डिकॉक और रयान रिकल्टन ने 1-1, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के केएल राहुल ने 1, गुजरात टाइटंस (GT) के साई सुदर्शन ने 1 और राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी ने 1 शतक लगाया है। कुल 9 शतकों में सिर्फ 4 बार ही ऐसा हुआ है जब टीमें जीती हैं। 5 बार शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की टीम हारी है।

शतक लगाने वाले बल्लेबाज और मैच के नतीजे

खिलाड़ी टीम स्कोर विरोधी टीम मैदान नतीजा
संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स 115* (56) दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई ✅ जीत
संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स 101* (54) मुंबई इंडियंस वानखेड़े ✅ जीत
अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 135* (68) दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद ✅ जीत
तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस 101* (45) गुजरात टाइटंस अहमदाबाद ✅ जीत
क्विंटन डिकॉक मुंबई इंडियंस 112* (60) पंजाब किंग्स वानखेड़े ❌ हार
रयान रिकल्टन मुंबई इंडियंस 123* (55) सनराइजर्स हैदराबाद वानखेड़े ❌ हार
केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स 152* (67) पंजाब किंग्स दिल्ली ❌ हार
साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस 100 (58) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बेंगलुरु ❌ हार
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 103 (37) सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर ❌ हार

सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने सीजन में 2 शतक (दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस) लगाए हैं। दोनों मैचों में सीएसके को जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था। मुंबई को इस मैच में जीत मिली थी। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया था और इस मैच में उनकी टीम को जीत मिली थी।

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पंजाब किंग्स और रयान रिकल्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन दोनों ही मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए केएल राहुल ने अपने करियर की श्रेष्ठ पारी (152 रन) खेली थी, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई यह पारी डीसी के काम नहीं आई और टीम को रिकॉर्ड हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाया, लेकिन उनकी टीम हारी। क्रिकेट की दुनिया में सेनसेशन बन चुके राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *