गाजियाबाद में पुलिस ने एनकाउंटर में 2 अलग अलग मुठभेड़ में 2 बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में बदमाशों के पैर में गोली मारी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें साहिबाबाद में जो बदमाश पकड़ा गया है वह दिल्ली का रहने वाला है, लगातार यहां लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जबकि कौशांबी पुलिस ने वेस्ट बंगाल के एक बदमाश को पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया है। दिल्ली का पवन कर रहा था लूट व चोरी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 29 अप्रैल की रात सूचना मिली की लिंकरोड से थाना साहिबाबाद की तरफ बाइक पर एक संदिग्ध जा रहा है। जहां साहिबाबाद पुलिस द्वारा साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास अंडर पास के जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने जैसे ही बाइक सवार दो युवकों को रोका तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद बाइक लेकर भागने लगे। इस बीच बाइक छोड़कर बदमाश भानगने लगे। जहां एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश ने अपना नाम पवन उर्फ मोनू पुत्र लोकमन निवासी हर्ष विहार थाना हर्ष विहार दिल्ली बताया। पवन ने बताया कि मैं पिछले 2 माह में लूट की 4 घटना कर चुका हूं, 30 मार्च साहिबाबाद में चोरी की थी, वहीं अप्रैल के पहले सप्ताह में चेन और पर्स लूट की घटना की। पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। कौशांबी में कुख्यात को दौड़ाकर गोली मारी एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार देर रात कौशांबी में पुलिया रोड एलिवेटेड रोड के नीचे पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक पर सवार 2 युवकों को रोकने का प्रयास किए। जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस बीच एक युवक दोनों पैरों में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। घायल ने अपना नाम अब्दुल पुत्र सलाम निवासी गांव बनिया ग्राम थाना फरक्का जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल बताया। जो इंदिरापुरम में किराए पर रह रहा था। अब्दुल के खिलाफ लूट के आधा दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से सोने की चेन, एक लूटा हुआ पर्स, एक बिना नंबर की बाइक, तमंचा बरामद किया है।


