समस्तीपुर में घर पर गिरा बिजली का पोल और पेड़:एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल; आंधी-बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में जलजमाव

समस्तीपुर में घर पर गिरा बिजली का पोल और पेड़:एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल; आंधी-बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में जलजमाव

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम तेज आंधी और बारिश से बिजली के पोल के साथ एक पेड़ घर पर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना पांड पंचायत स्थित वार्ड संख्या-2 के दास टोला की है। ग्रामीण प्रमोद कुशवाहा नेबताया कि आंधी-बारिश के दौरान सभी लोग घर के अंदर थे। इसी दौरान एक बड़ा पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया, जिससे पोल तार सहित सीधे घर पर आ गिरा। हादसे में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लगातार हो रही बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग को तत्काल आपूर्ति बंद करने की सूचना दी गई है। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जलजमाव से लोग परेशान तेज हवा और मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया, निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीन और फुस के छप्पर उड़ गया। कई इलाकों में आंधी के चलते बिजली गुल है। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम तेज आंधी और बारिश से बिजली के पोल के साथ एक पेड़ घर पर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना पांड पंचायत स्थित वार्ड संख्या-2 के दास टोला की है। ग्रामीण प्रमोद कुशवाहा नेबताया कि आंधी-बारिश के दौरान सभी लोग घर के अंदर थे। इसी दौरान एक बड़ा पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया, जिससे पोल तार सहित सीधे घर पर आ गिरा। हादसे में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लगातार हो रही बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग को तत्काल आपूर्ति बंद करने की सूचना दी गई है। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जलजमाव से लोग परेशान तेज हवा और मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया, निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीन और फुस के छप्पर उड़ गया। कई इलाकों में आंधी के चलते बिजली गुल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *