जहानाबाद में तेज आंधी और बारिश के कारण एक मकान का छज्जा गिरने से चार लोग घायल हो गए। यह घटना काको थाना क्षेत्र के हाटी गांव में हुई। घटना के समय घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और बारात जाने की तैयारी की जा रही थी। राकेश कुमार ने बताया कि मकान के ऊपर टेंट लगा हुआ था। आंधी और पानी आने से टेंट उड़ने लगा, जिससे रेलिंग टूटकर गिर गई। इसमें चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। शादी समारोहों में बारिश ने डाला बाधा देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने कई अन्य शादी समारोहों में भी बाधा डाली। कई जगहों पर पंडाल उड़ गए, जबकि कुछ स्थानों पर पंडालों में पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बेमौसम बारिश के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीण इलाकों में अभी तक नहीं आई बिजली आंधी के कारण बिजली आपूर्ति भी कई घंटों तक बाधित रही। बाद में बिजली विभाग ने आपूर्ति सामान्य की, हालांकि कुछ ग्रामीण इलाकों में अभी भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। विभाग बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा है। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे शादी-विवाह के इस मौसम में लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जहानाबाद में तेज आंधी और बारिश के कारण एक मकान का छज्जा गिरने से चार लोग घायल हो गए। यह घटना काको थाना क्षेत्र के हाटी गांव में हुई। घटना के समय घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और बारात जाने की तैयारी की जा रही थी। राकेश कुमार ने बताया कि मकान के ऊपर टेंट लगा हुआ था। आंधी और पानी आने से टेंट उड़ने लगा, जिससे रेलिंग टूटकर गिर गई। इसमें चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। शादी समारोहों में बारिश ने डाला बाधा देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने कई अन्य शादी समारोहों में भी बाधा डाली। कई जगहों पर पंडाल उड़ गए, जबकि कुछ स्थानों पर पंडालों में पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बेमौसम बारिश के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीण इलाकों में अभी तक नहीं आई बिजली आंधी के कारण बिजली आपूर्ति भी कई घंटों तक बाधित रही। बाद में बिजली विभाग ने आपूर्ति सामान्य की, हालांकि कुछ ग्रामीण इलाकों में अभी भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। विभाग बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा है। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे शादी-विवाह के इस मौसम में लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।


