जींद-करनाल बॉर्डर पर धू-धूकर जली लाखों की कार:दिल्ली-कटरा हाईवे के पास खड़ी थी; EMI बकाया, असंध पुलिस करेगी जांच

जींद-करनाल बॉर्डर पर धू-धूकर जली लाखों की कार:दिल्ली-कटरा हाईवे के पास खड़ी थी; EMI बकाया, असंध पुलिस करेगी जांच

जींद और करनाल जिले की सीमा पर जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे किनारे तेली खेड़ा गांव के पास एक कार में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये की यह कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। मामले में जांच अब असंध पुलिस पुलिस को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, कार मोहम्मद खेड़ा गांव के रास्ते पर खड़ी थी। अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को घेरे में ले लिया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कार मोहम्मद खेड़ा गांव के एक युवक की थी। युवक ने इसे सितंबर 2024 में फाइनेंस पर खरीदा था और इसकी कई किस्तें अभी भी बकाया थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए अलेवा थाना पुलिस ने जांच शुरू की थी। हालांकि, भौगोलिक सीमा असंध क्षेत्र में आने के कारण अब यह मामला असंध थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। अलेवा थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि तेली खेड़ा के पास कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि कार फाइनेंस पर थी और उसकी कई किस्तें बकाया थीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह पोपड़ा गांव की जमीन है, जो असंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *