मैरिज सिंडिकेट का इनामी बदमाश गिरफ्तार:शादी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को दबोचा

मैरिज सिंडिकेट का इनामी बदमाश गिरफ्तार:शादी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को दबोचा

डीग जिले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले ‘मैरिज सिंडिकेट’ को बड़ा झटका दिया है। डीग की डीएसटी और कैथवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश याहया को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपी याहया फर्जी मैरिज ब्यूरो के मास्टरमाइंड सैकुल का भाई है। ये दोनों भाई नीमला गांव से ठगी का यह गिरोह चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी याहया के खिलाफ अकेले कैथवाड़ा थाने में 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। चारों तरफ से घेरकर दबोचा
एसपी शरण कांबले ने बताया कि 28 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। एएसआई जोगेंद्र सिंह और डीएसटी प्रभारी सुल्तान सिंह के नेतृत्व में टीम ने नीमला चौराहे पर घेराबंदी की। इनामी बदमाश याहया ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। यह बदमाश लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार था और उस पर 5,000 रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने याहया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी से इलाके के उन लोगों ने राहत की सांस ली है जो इस गिरोह की ठगी का शिकार हुए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *