IPL 2026: ‘ये बात कोहली के फैंस को चुभ सकती है…, विराट के स्ट्राइक रेट को लेकर संजय माजरेकर ने फिर दिया यह बयान

IPL 2026: ‘ये बात कोहली के फैंस को चुभ सकती है…, विराट के स्ट्राइक रेट को लेकर संजय माजरेकर ने फिर दिया यह बयान

Sanjay Manjrekar on viraat kohli, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली इस सीजन लगातार रन बना रहे हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। पिछले सीजन कोहली की स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना हुई थी। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कई बार उनके धीमे स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि इस सीजन कोहली ने अपनी इस गलती को सुधारा है। इसी बीच मांजरेकर ने एक बार फिर उन्हें लेकर एक बयान दिया है।

विराट कोहली का स्ट्राइक रेट ऊपर चढ़ा

मांजरेकर ने कहा है कि इस सीजन विराट कोहली का स्ट्राइक रेट ऊपर चढ़ा है क्योंकि उन्हें अब अहसास हो गया है कि अगर वो आउट हो गए तो निचले क्रम के बल्लेबाज अच्छे से जिम्मेदारी निभा लेंगे। मांजरेकर ने ये भी बताया कि कोहली ने अपना स्ट्राइक रेट तेज किया क्योंकि लोग उनकी धीमी बल्लेबाजी की आलोचना कर रहे थे।

कोहली को अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते देखा

उन्होंने स्पोर्टस्टार से बातचीत में कहा, “ये बात विराट कोहली के फैंस को चुभ सकती है। इस सीजन में हमने कोहली को अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते देखा, इस सीजन वे 140-150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।” मांजरेकर ने कहा, “ये वही विराट कोहली हैं, कुछ बदला नहीं है। बस उन्होंने फैसला किया कि अब तेज बल्लेबाजी करनी है। और ये फैसला क्यों? क्योंकि उन पर दबाव बन रहा था, लोग कह रहे थे कि वो बहुत धीरे खेल रहे हैं।”

शानदार फॉर्म में हैं कोहली

इस सीजन कोहली ने आठ मैचों में 58.50 क औसत से अबतक 351 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा है। जो उनके करियर के टी20 स्ट्राइक रेट 133 से कहीं ज्यादा है। मांजरेकर के मुताबिक, कोहली का नया तरीका ये है कि वो नीचे आने वाले बल्लेबाजों पर भरोसा कर रहे हैं, और खुद को पूरी पारी संभालने की जरूरत नहीं समझ रहे।

उन्होंने आगे कहा, “तीन-चार साल पहले उनका स्ट्राइक रेट 125-130 था। बॉउंड्री मारते, फिर सिंगल या डबल लेते। क्योंकि वो सोचते थे कि पारी लंबी खींचनी है, नीचे वाले पर भरोसा नहीं। अब हालात बदल गए हैं।” आईपीएल खिताब बचाने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत शानदार रही है। पहले आठ मैचों में छह जीते, और लीग में सबसे बेहतर नेट रन रेट। हार सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *