Aashiqui Actor Rahul Roy viral reels: 1990 में फिल्म ‘आशिकी‘ से रातों-रात स्टार बनने वाले राहुल रॉय इन दिनों एक अलग कारण से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें, कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घडगे डी के साथ उनकी रील्स इंस्टाग्राम पर वायरल खूब हो रही हैं और इसे लेकर यूजर्स की मिली-जूली कमेंट्स आ रही हैं।
आशिकी के बाद एक्टर को दोबारा कामयाबी नहीं मिल पाया
90s के एक्टर राहुल रॉय ने ‘आशिकी’ से जो मुकाम हासिल किया था, वो कामयाबी उन्हें दोबारा नहीं मिल पाया। पिछले कई सालों से वो बड़े पर्दे से गायब रहे। बता दें, उन्हें आखिरी बार कनु बहल की फिल्म ‘आगरा’ में देखा गया था जो 2025 में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और बुरी तरह पीट गई, लेकिन हाल के में वनिता जो एक कंटेंट क्रिएटर है उनके साथ उनकी रील्स ने राहुल रॉय को एक बार फिर यूजर्स और फैंस की नजरों में ला दिया है।
पता नहीं किस दबाव में ये रील बन रही है
एक्टर राहुल रॉय को देखकर पुराने फैंस तो खुश हुए, लेकिन कई यूजर्स ने सवाल भी उठाए। साथ ही, एक यूजर ने लिखा कि पता नहीं किस दबाव में ये रील बन रही है। किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर राहुल रॉय खतरे में हों तो पलकें झपकाएं। तो वहीं एक और ने कमेंट किया कि क्या मजबूरी रही होगी और अन्य ने कमेंट किया कि शर्मनाक, ये तो बेइज्जती है।
इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि वनिता ने राहुल के साथ कई रील्स बनाई हैं, 2024 और 2025 में भी, लेकिन राहुल ने इन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा नहीं किया और न ही कोलैब टैग लिया। बता दें, वनिता के इंस्टाग्राम पर 14.2K फॉलोअर्स हैं। एक दिलचस्प बात ये भी है कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा वनिता को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं।


