सोनम का भाई गोविंद बोला- मुझे उससे कोई मतलब नहीं:गोविंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया, कहा- मैं हर तरफ से परेशान हूं

सोनम का भाई गोविंद बोला- मुझे उससे कोई मतलब नहीं:गोविंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया, कहा- मैं हर तरफ से परेशान हूं

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इसे लेकर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों के बीच गोविंद ने अपनी सफाई भी दी है। गोविंद ने कहा कि सोनम को जमानत दिलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है। मुझे सोनम से कोई मतलब नहीं है। मैं हर तरफ से परेशान हूं। गोविंद ने कहा कि अगर मैं कुछ कहूंगा तो क्या आप मेरी बातों पर विश्वास करेंगे? आज नहीं कर रहे हैं, तो आगे क्या करेंगे? तो अभी मैं क्यों पूछकर आपको बताऊं? आप खुद भी पूछिए ना। हमारे पिताजी वहीं हैं। वे वहां से निकल चुके हैं और इंदौर आ रहे हैं। उन्हें कोर्ट द्वारा बुलाया गया था कि कोई घर का व्यक्ति होना चाहिए तो पिताजी गए थे। जिस दिन जमानत मिली उस दिन फोन वगैरह आया था तो फिर जाना पड़ा। हमारा परिवार बिखर गया है। हम सब हर तरफ से अकेले हो गए हैं। मतलब अब कोई है नहीं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं सब चीजों से फाइटिंग कर रहा हूं। मैं फाइटिंग कर-करके जीने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन वो पॉसिबल नहीं दिख रहा है। मैं कानून के हिसाब से ही चलने की कोशिश करूंगा, क्योंकि हमें उसी के हिसाब से चलना पड़ेगा। गोविंद ने कहा कि मुझे किसी से मतलब नहीं है। मेरा पेशेंस खत्म हो रहा है धीरे-धीरे। गोविंद ने खुलासा किया कि इस हत्याकांड में जेल में बंद राज कुशवाह ने उसके संस्थान में डेढ़ करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। कई वकीलों के फोन आए, मुझे मतलब नहीं गोविंद ने कहा कि आज भी सरकारी वकील ही सोनम के केस को देख रहे हैं। हमने अभी तक किसी प्राइवेट वकील से संपर्क नहीं किया। मेरे को सौ-दो सौ प्राइवेट वकीलों के कॉल आए हैं। वो तो फ्री में भी बोल रहे हैं कि हम आपके लिए केस लड़ लेंगे, लेकिन मैंने आज तक इंटरेस्ट नहीं लिया कि कोई प्राइवेट वकील इसमें इन्वॉल्व हो। मार्केट में भी नहीं निकल पा रहा हूं गोविंद ने कहा कि मुझे सोनम के किए का कभी भी कोई आइडिया नहीं रहा है। पूरे मामले में पुलिस प्रोसेस में क्या-क्या हुआ, मैंने इसमें आज तक कोई इंटरेस्ट नहीं लिया। मैं ऑलरेडी मेरे व्यापार से, परिवार से सबसे परेशान हूं। मार्केट में भी नहीं निकल पाता हूं। कहां नया इंटरेस्ट लूं कि क्या चल रहा है। मैं राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं आज भी, लेकिन वो मेरे ऊपर आरोप लगाते जा रहे हैं। इससे डिसीजन भी नहीं बना पा रहा हूं। सभी लोग मुझे दोषी मान रहे मुझे पूरा मार्केट फेस करना है, पूरा इंडिया फेस करना है। मुझे लोग गालियां बक रहे हैं, सब चीजें कर रहे हैं। आप सोशल मीडिया उठाकर देख लीजिए। यूट्यूब चैनल देख लीजिए… सब जगह मुझे गालियां पड़ रही हैं। मुझे अभी ऐसा लगता है कि अब भाई हो गया, जीवन खत्म हो गया, अब सुसाइड कर लेना चाहिए। “मैं ऑलरेडी परेशान हूं, बस मुझे अब और परेशान मत करिए। मेरा कोई इंटरेस्ट नहीं है (सोनम से मिलने में)। मैं व्यापार करना चाहता हूं, मेरा बहुत अच्छा बिजनेस चल रहा था जो बंद हो गया। मैं उसके लिए बहुत परेशान हूं। मेरी वाइफ है, दो बच्चे हैं, उनका परिवार भी देखना है। बैंक लोन चल रहे हैं। मैं ऑलरेडी घाटे में हूं, कर्जे में हूं। मैं बहुत इरिटेट हो गया हूं इन चीजों को लेकर।” ऐसे में तो पॉसिबल नहीं उनके साथ खड़े रहना गोविंद ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप कंटिन्यू रहे तो मेरे लिए पॉसिबल नहीं है कि मैं उनके (राजा के परिवार के) साथ खड़ा रहूं। आज भी मैं उनके साथ ही खड़ा था। मैंने विपिन जी से सोनम को लेकर बोल दिया था कि साहब मैं इसलिए जा रहा हूं, क्योंकि मेरी कुछ बैंकिंग प्रोसेस है। मगर आरोप-प्रत्यारोप बढ़ते जा रहे हैं, तो मैं इसमें क्या करूं? तब मां से लिपट कर रोया था गोविंद राजा की मौत के बाद सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी राजा के घर पहुंचा था। उस समय गोविंद ने राजा की मां उमा रघुवंशी से मुलाकात की थी। गोविंद राजा की मां के गले लगकर रोया और कहा कि सोनम ने गलती की, उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए। राजा के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए। ये खबर भी पढ़ें… जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। हालांकि, अदालत ने शर्त रखी है कि ट्रायल के दौरान सोनम को शिलॉन्ग में ही रहना होगा।पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *