कोटा में एक मकान में युवक अचेत हालात में मिला। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। FSL व MOB टीम ने मौके पर जाकर जांच की। घटना आरकेपुरम थाना क्षेत्र के गिरधरपुरा गांव की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया कि युवक रामसिंह (47) काफी समय से घर में अकेला रहता था, और शराब का आदि था। आरकेपुरम थाना ASI बाबूलाल ने बताया कि रामसिंह की पत्नी की 15 साल पहले मौत हो चुकी। दो बच्चे बड़े भाई के पास रहते है। गिरधरपुरा में रामसिंह अकेला रहता था, और छोटे मोटे काम करता था। वो अक्सर शराब के नशे में रहता था। मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार शाम को रामसिंह को शराब के नशे में लड़खड़ाते देखा था।बाद में रामसिंह अपने मकान में चला गया। सुबह पड़ोसी ने रामसिंह के मकान में झांक कर देखा तो रामसिंह चौक के लगे बिस्तर पर पड़ा हुआ था। सूचना पर साढ़े 9 बजे के आसपास पुलिस मौके पर पहुंची। FSL व MOB टीम को बुलवाया। रामसिंह के आंख के पास चोट लगी हुई थी। आस पड़ोस में रहने वाले लोगों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। शव को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। फिर परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। शुरुआती जांच में सामने सम्भवतया शराब के नशे में सीढ़ियों से टकराने पर रामसिंह के आंख के पास चोट लगी। वो घायल हालत में चौक में लगे बिस्तर पर जाकर सो गया और उसकी मौत हो गई। मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगे। मृतक के वड़े भाई बंशीलाल ने भी नशे में चोटिल होने की बात बताई है। मामले की जांच की जा रही है।


