लखीसराय नगर थाना क्षेत्र से 22 अप्रैल की देर रात अपहृत पांच वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के भट्टपुर गांव निवासी मनीष कुमार और भागलपुरके पिपरपैंती थाना क्षेत्र निवासी मो. फुलो के रूप में हुई है। बच्चे की मां ने थाना में दर्ज कराई थी शिकायत साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बच्चे की मां इंदु देवी ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका पांच वर्षीय बेटा रात में घर से सोते समय गायब हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसडीपीओ शिवम् कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई एसआईटी ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बच्चे को लेकर लखीसराय स्टेशन पहुंचे हैं। इसके बाद टीम ने स्टेशन के समीप छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस इस मामले में रंगदारी मांगने या बच्चे को बेचने जैसे अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। फिलहाल बच्चे के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है, जबकि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। लखीसराय नगर थाना क्षेत्र से 22 अप्रैल की देर रात अपहृत पांच वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के भट्टपुर गांव निवासी मनीष कुमार और भागलपुरके पिपरपैंती थाना क्षेत्र निवासी मो. फुलो के रूप में हुई है। बच्चे की मां ने थाना में दर्ज कराई थी शिकायत साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बच्चे की मां इंदु देवी ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका पांच वर्षीय बेटा रात में घर से सोते समय गायब हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसडीपीओ शिवम् कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई एसआईटी ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बच्चे को लेकर लखीसराय स्टेशन पहुंचे हैं। इसके बाद टीम ने स्टेशन के समीप छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस इस मामले में रंगदारी मांगने या बच्चे को बेचने जैसे अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। फिलहाल बच्चे के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है, जबकि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


