Beer Side Effects: भीषण गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों का झुकाव ठंडी ड्रिंक्स की तरफ बढ़ जाता है। दोस्तों के साथ पार्टी हो या ऑफिस के बाद की थकान, कई पुरुष ठंडी बियर (Chilled Beer) को सबसे अच्छा विकल्प मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह ‘कूल’ दिखने वाली आदत आपके शरीर के भीतर एक ‘हॉर्मोनल जंग’ छेड़ सकती है? हालिया रिपोर्ट्स और रिसर्च में डराने वाले खुलासे हुए हैं कि ज्यादा बियर पीने से पुरुषों में फीमेल हॉर्मोन्स का स्तर बढ़ सकता है।
बियर और फीमेल हॉर्मोन्स का कनेक्शन
बियर बनाने के लिए ‘हॉप्स’ (Hops) नाम के एक पौधे के फूल का इस्तेमाल किया जाता है, जो बियर को उसका खास स्वाद और खुशबू देता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, हॉप्स में फाइटोएस्ट्रोजन (Phytoestrogen) की मात्रा बहुत अधिक होती है। फाइटोएस्ट्रोजन एक ऐसा पादप रसायन है जो मानव शरीर के मुख्य महिला हॉर्मोन ‘एस्ट्रोजन’ की नकल करता है।
जब कोई पुरुष लगातार और अधिक मात्रा में बियर का सेवन करता है, तो ये फाइटोएस्ट्रोजन्स उसके शरीर में जमा होने लगते हैं। इससे शरीर का हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है और पुरुष हॉर्मोन ‘टेस्टोस्टेरोन’ (Testosterone) का स्तर गिरने लगता है।
शरीर में दिख सकते हैं ये 3 डरावने बदलाव
- ‘बियर बूब्स’ या गाइनेकोमेस्टिया (Gynecomastia): बियर के अधिक सेवन से पुरुषों के चेस्ट एरिया में फैट जमा होने लगता है, जिसे मेडिकल भाषा में गाइनेकोमेस्टिया कहा जाता है। इसे आम बोलचाल में ‘Beer Boobs’ भी कहते हैं। एस्ट्रोजन बढ़ने के कारण पुरुषों का शरीर महिलाओं जैसी बनावट लेने लगता है।
- फर्टिलिटी और स्पर्म काउंट पर असर: रिपोर्ट्स के अनुसार, बियर का सीधा असर पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर पड़ता है। टेस्टोस्टेरोन कम होने से स्पर्म की क्वालिटी और संख्या (Sperm Count) दोनों गिर जाते हैं, जिससे भविष्य में पिता बनने में मुश्किल आ सकती है।
- बियर बेली और मसल्स लॉस: एस्ट्रोजन बढ़ने से शरीर में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे पेट के आसपास चर्बी (Beer Belly) बढ़ती है और मांसपेशियों की ताकत कम होने लगती है।
रिसर्च क्या कहती है?
National Institutes of Health से जुड़ी स्टडीज बताती हैं कि बियर में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन की मात्रा बहुत कम होती है। यानी नॉर्मल मात्रा में बीयर पीने से हार्मोन तुरंत गड़बड़ नहीं होते। गायनेकोमास्टिया एक्सपर्ट Dr Michael Jacobs कहते हैं, “बीयर अकेले ‘मैन बूब्स’ का कारण नहीं बनती। असली समस्या तब होती है जब शराब का सेवन ज्यादा और लंबे समय तक किया जाए।”
ज्यादा बीयर पीने से क्या होता है?
जब कोई व्यक्ति लगातार और ज्यादा शराब पीता है, तो शरीर पर इसका असर दिखने लगता है:
- टेस्टोस्टेरोन कम होता है (मेल हॉर्मोन)
- एस्ट्रोजन बढ़ सकता है (फीमेल हॉर्मोन)
- लिवर कमजोर पड़ता है, जिससे हॉर्मोन बैलेंस बिगड़ता है
इसका असर शरीर में फैट बढ़ने के रूप में दिखता है, खासकर छाती के आसपास।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


