दरभंगा में सड़क हादसा हुआ है। बारात में शामिल गाड़ियों में से एक कार काफी तेज रफ्तार में थी। कार ने बंशी चौक निवासी बिसुनी राउत को ठोकर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि बारात में शामिल अन्य 2 गाड़ियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इन्हीं गाड़ी से घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। जहां से घायल को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना जाले थाना क्षेत्र के अररवेल-जाले एनएच-57 की पर बंशीचौक की है। फरार ड्राइवर और गाड़ी का पता लगा रही पुलिस
हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जाले थाने की पुलिस को दी। पुलिस को बताया कि जिस गाड़ी से धक्का लगा है वो बारात में शामिल थी। जिन दो गाड़ियों को लोगों ने पकड़ा था। उनके ड्राइवर से स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक के बारे में पूछताछ की पर उसके बारे में पता नहीं चला। जिसके बाद दोनों गाड़ियों के ड्राइवर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। अभी ये भी नहीं पता चला है कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर क्या है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है
थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही फरार गाड़ी की पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद दोनों पकड़े गए वाहनों को छोड़ दिया गया। दरभंगा में सड़क हादसा हुआ है। बारात में शामिल गाड़ियों में से एक कार काफी तेज रफ्तार में थी। कार ने बंशी चौक निवासी बिसुनी राउत को ठोकर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि बारात में शामिल अन्य 2 गाड़ियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इन्हीं गाड़ी से घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। जहां से घायल को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना जाले थाना क्षेत्र के अररवेल-जाले एनएच-57 की पर बंशीचौक की है। फरार ड्राइवर और गाड़ी का पता लगा रही पुलिस
हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जाले थाने की पुलिस को दी। पुलिस को बताया कि जिस गाड़ी से धक्का लगा है वो बारात में शामिल थी। जिन दो गाड़ियों को लोगों ने पकड़ा था। उनके ड्राइवर से स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक के बारे में पूछताछ की पर उसके बारे में पता नहीं चला। जिसके बाद दोनों गाड़ियों के ड्राइवर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। अभी ये भी नहीं पता चला है कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर क्या है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है
थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही फरार गाड़ी की पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद दोनों पकड़े गए वाहनों को छोड़ दिया गया।