संतकबीर नगर में डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट:आधा दर्जन बाराती घायल, एक का सिर फटा; केस दर्ज

संतकबीर नगर में डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट:आधा दर्जन बाराती घायल, एक का सिर फटा; केस दर्ज

महुली थाना क्षेत्र के झिगुरापार गांव में सोमवार शाम एक बारात पर हमला किया गया। डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन बाराती घायल हो गए, जिनमें से एक का सिर फट गया। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में झिगुरापार निवासी राधेश्याम शर्मा पुत्र स्व. राम मनोरथ ने बताया कि सोमवार शाम उनके घर से बारात जा रही थी। इसी दौरान गांव के डेढ़ दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंचे और बारात को रास्ते में रोक दिया। युवकों ने डीजे बंद करने की बात कही। जब इसका कारण पूछा गया तो वे भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने बारातियों पर हमला कर मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए। पिटाई में इंद्रेश, अमन, संदीप शर्मा, विवेक, हरिओम और अरविंद सहित अन्य बाराती घायल हो गए। अरविंद शर्मा नामक युवक का सिर फट गया और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *