भोजपुर में 2 बाइक में टक्कर, 5 लोग घायल:2 को पटना किया रेफर, एक बाइक पर तीन लोग थे सवार; आरा-बक्सर फोरलेन पर हादसा

भोजपुर में 2 बाइक में टक्कर, 5 लोग घायल:2 को पटना किया रेफर, एक बाइक पर तीन लोग थे सवार; आरा-बक्सर फोरलेन पर हादसा

भोजपुर में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दंपती समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायलों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लीला टोला गांव निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र कुमार और उनकी 25 वर्षीय पत्नी पूनम देवी शामिल हैं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी 14 वर्षीय रेखा कुमारी, 25 वर्षीय अजय कुमार और बलिया (उत्तर प्रदेश) की 20 वर्षीय आशा देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं हैं। हादसा आरा-बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के पास हुई है। दो घायलों की स्थिति नाजुक है परिजन के अनुसार अजय कुमार अपनी भतीजी रेखा कुमारी के साथ एक दिन पहले बलिया के जरोवरपुर रामपुर गांव गए थे, जहां से वे अपनी दूसरी भतीजी आशा देवी को लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ आरा जा रहे थे। उनसे सीधी भिड़ंत हो गई। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया जख्मियों को सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही शरीर के कई जगहों पर चोट है। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार कर दिया गया। इस घटना में दो लोगों की हालत नाजुक है। भोजपुर में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दंपती समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायलों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लीला टोला गांव निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र कुमार और उनकी 25 वर्षीय पत्नी पूनम देवी शामिल हैं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी 14 वर्षीय रेखा कुमारी, 25 वर्षीय अजय कुमार और बलिया (उत्तर प्रदेश) की 20 वर्षीय आशा देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं हैं। हादसा आरा-बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के पास हुई है। दो घायलों की स्थिति नाजुक है परिजन के अनुसार अजय कुमार अपनी भतीजी रेखा कुमारी के साथ एक दिन पहले बलिया के जरोवरपुर रामपुर गांव गए थे, जहां से वे अपनी दूसरी भतीजी आशा देवी को लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ आरा जा रहे थे। उनसे सीधी भिड़ंत हो गई। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया जख्मियों को सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही शरीर के कई जगहों पर चोट है। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार कर दिया गया। इस घटना में दो लोगों की हालत नाजुक है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *