आधी आबादी को समर्पित PM का 17 मिनट का भाषण:वाराणसी में मोदी बोले- सपा व कांग्रेस ने महिलाओं के साथ छल किया, आशीर्वाद मांगने आया हूं

आधी आबादी को समर्पित PM का 17 मिनट का भाषण:वाराणसी में मोदी बोले- सपा व कांग्रेस ने महिलाओं के साथ छल किया, आशीर्वाद मांगने आया हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। 2 दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे प्रधानमंत्री ने महिलाओं को संबोधित किया। बरेका में आयोजित जनसभा में मोदी ने 17 मिनट का भाषण दिया। इसमें 15 मिनट तक वह सिर्फ आधी आबादी यानी नारी शक्ति पर बोलते रहे। जबकि भाषण के करीब 2 मिनट में उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस, सपा और TMC पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री शाम 5:43 बजे अपना संबोधन शुरू किए और 06.05 बजे हर हर महादेव का उद्घोष कर अपना संबोधन समाप्त किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये परिवारवादी पार्टियां हैं जो नारी शक्ति से घबरा गए हैं। इन्हें पता है कि नारी शक्ति मजबूत हुई तो इनकी राजनीति खतरे में आ जाएगी। इन्होंने नारी शक्ति अधिनियम नहीं लागू होने दिया, लेकिन आज मैं यहां आप माताओं व बहनों का आशीर्वाद लेने आया हूं। काशी का सांसद होने और प्रधानमंत्री होने के नाते यहां आप लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। मैंने कांग्रेस और सपा के कारण नारी शक्ति वंदन अधिनियम नहीं लागू कर पाया, लेकिन आप परेशान न होइए हम इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाषण में चार बार भोजपुरी में किया संबोधन प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण के बीच में चार बार भोजपुरी भाषा में महिलाओं को संबोधित किए। उन्होंने कहा, हम काशी के माई-बहिन के प्रनाम करत हई.. इसके बाद महिलाओं ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा, आज हमार बहिन अपने घर की मलकिन बनत हइयन। मोदी ने कहा, पहले जब यहां सपा की सरकारी होती थी हमारी बहनें घर से निकलना नहीं चाहती थीं लेकिन आज परिणाम देखिए। मोदी बोले, हमने बेटियों की सुरक्षा की गारंटी दी है। उन्होंने कहा, 25 साल पहले गुजरात में जब हम CM बने तो बेटियों के लिए दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत की। आज तक हमारी सरकार महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *