Wamiqa Gabbi Bhooth Bangla Success: अक्षय कुमार स्टारर और प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित वामिका गब्बी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भूत बंगला‘ ने अपने दूसरे हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये और विश्व स्तर पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह वामिका के लिए एक विशेष उपलब्धि भी है, क्योंकि यह उनके करियर की पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म है। अक्षय कुमार, प्रियदर्शन, राजपाल यादव और ‘भूत बंगला’ के बाकी कलाकारों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए वामिका ने एक इमोशनल नोट लिखा।
वामिका गब्बी की पहली 100 करोड़ की हिट ‘भूत बंगला’ (Wamiqa Gabbi Bhooth Bangla Success)

मंगलवार (28 अप्रैल) को वामिका गब्बी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा: “मेरी पहली 100 करोड़ की फिल्म। @priyadarshan.official, @akshaykumar, @ektarkapoor और @f.a.a.r.a का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं… साथ ही पूरी कास्ट और क्रू का भी, जिन्होंने इस फिल्म पर भरोसा किया और अपना सब कुछ दिया। ‘भूत बंगला’ जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है। और दर्शकों का… इसे देखने, इसे महसूस करने और धीरे-धीरे इसके लिए जगह बनाने के लिए धन्यवाद… और मेरे लिए भी। यहां तक का हर कदम मेहनत से कमाया है, सीखा है और गहराई से महसूस किया है। ये तो बस शुरुआत है… मैं आती रहूंगी, आगे बढ़ती रहूंगी और आपका मनोरंजन करती रहूंगी… हमेशा।”
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 12वें दिन भारत में कुल 139.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि विदेशों में 49.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 188.75 करोड़ हो गया।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी
बता दें कि ‘भूत बंगला’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी बेहद दिलचस्प है। ये फिल्म अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की साथ में 12वीं फिल्म है और और दोनों ने एक साथ 14 साल बाद इस फिल्म में साथ काम किया है। ये जोड़ी पहले भी कई बड़ी हिट फिल्में दे चुकी है, जिसमें, हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005), भागम भाग (2006), भूल भुलैया (2007), दे दना दन (2009), और खट्टा मीठा (2010) फिल्में शामिल हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट ऐसी है, जिसके होने से ही फिल्म में कॉमेडी की खुशबू आ जाती है।


