Nagarjuna की 100वीं फिल्म में Tabu की सरप्राइज एंट्री, 28 साल पुराना अफेयर फिर चर्चा में आया

Nagarjuna की 100वीं फिल्म में Tabu की सरप्राइज एंट्री, 28 साल पुराना अफेयर फिर चर्चा में आया
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ तब्बू नजर आएंगी। दोनों आखिरी बार साल 1998 में फिल्म ‘आविदा मां आविदा’ में साथ देखे गए थे। तब्बू ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक क्लैपबोर्ड पर फिल्म का अस्थायी नाम ‘किंग 100’ लिखा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: विवादों से जूझने के बाद आई गुड न्यूज, Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan इस दिन होगी रिलीज

क्या है नागार्जुन और तब्बू के रिश्ते का पुराना इतिहास?

नागार्जुन और तब्बू की पहली मुलाकात साल 1996 में फिल्म ‘निन्ने पेल्लादाटा’ के सेट पर हुई थी। 90 के दशक के आखिर में दोनों के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे करीब 10 से 15 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। उस समय नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे, जिस कारण उनके निजी जीवन को लेकर भी काफी बातें बनी थीं।
 

इसे भी पढ़ें: PHOTOS । प्रेग्नेंसी ऐलान के बाद पहली बार साथ दिखे Deepika-Ranveer, ओवरसाइज्ड ड्रेस में नजर आईं अभिनेत्री

तब्बू और नागार्जुन का रिश्ता क्यों टूटा?

कहा जाता है कि तब्बू इस रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जाना चाहती थीं, लेकिन नागार्जुन अपनी पत्नी अमला को नहीं छोड़ना चाहते थे। वहीं, नागार्जुन की पत्नी अमला ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था और तब्बू को अपनी अच्छी दोस्त कहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2012 में तब्बू ने यह समझ लिया था कि अभिनेता के साथ उनका कोई भविष्य नहीं है, जिसके बाद उन्होंने उनसे अलग होने का फैसला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *