मधेपुरा में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर 5.74 लाख जुर्माना:4 दिन में 305 गाड़ियों पर कार्रवाई, 22 ब्लैक फिल्म वाहनों से 11 हजार वसूले

मधेपुरा में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर 5.74 लाख जुर्माना:4 दिन में 305 गाड़ियों पर कार्रवाई, 22 ब्लैक फिल्म वाहनों से 11 हजार वसूले

मधेपुरा में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बीते चार दिनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 305 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई और कुल 5.74 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा के नेतृत्व में लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर की गई। कुल 143 लोगों से 1.43 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने वाले 66 चालकों से 66 हजार रुपये वसूले गए, जबकि सीट बेल्ट का पालन नहीं करने वाले 26 मामलों में 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 44 वाहनों से 48 हजार रुपये की वसूली की गई प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं रखने वाले 44 वाहनों से 48 हजार रुपये की वसूली की गई। वहीं, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले 19 लोगों से 95 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जो इस अभियान में सबसे बड़ी राशि में से एक रही। ब्लैक फिल्म लगे 22 वाहनों पर भी 11 हजार रुपये का जुर्माना नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले 8 वाहन चालकों पर 40 हजार रुपये का चालान काटा गया। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले 139 लोगों से 69,500 रुपये की वसूली की गई। काले शीशे (ब्लैक फिल्म) लगे 22 वाहनों पर भी 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने स्पष्ट कहा है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं। ये नियम केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। प्रशासन ने संकेत दिया है कि यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मधेपुरा में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बीते चार दिनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 305 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई और कुल 5.74 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा के नेतृत्व में लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर की गई। कुल 143 लोगों से 1.43 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने वाले 66 चालकों से 66 हजार रुपये वसूले गए, जबकि सीट बेल्ट का पालन नहीं करने वाले 26 मामलों में 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 44 वाहनों से 48 हजार रुपये की वसूली की गई प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं रखने वाले 44 वाहनों से 48 हजार रुपये की वसूली की गई। वहीं, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले 19 लोगों से 95 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जो इस अभियान में सबसे बड़ी राशि में से एक रही। ब्लैक फिल्म लगे 22 वाहनों पर भी 11 हजार रुपये का जुर्माना नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले 8 वाहन चालकों पर 40 हजार रुपये का चालान काटा गया। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले 139 लोगों से 69,500 रुपये की वसूली की गई। काले शीशे (ब्लैक फिल्म) लगे 22 वाहनों पर भी 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने स्पष्ट कहा है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं। ये नियम केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। प्रशासन ने संकेत दिया है कि यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *