भागलपुर शहर के बरारी स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी में आज मंगलवार को करीब 5000 भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। कल बजरंगबली की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल है। कॉलोनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और मंदिर परिसर में अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से एक दिन पहले आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ग्रीन सिटी कॉलोनी से सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं की टोली बरारी पुल घाट के लिए रवाना हुई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर गंगाजल भरने पहुंचीं। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद गंगाजल लेकर फिर से ग्रीन सिटी कॉलोनी लौटीं। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में महिलाओं की भारी भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। यात्रा का नेतृत्व सुनील कुमार मंडल ने किया। पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकजुटता का भी प्रतीक है। मंडल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अष्टयाम, हवन-पूजन और अन्य वैदिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किए जाएंगे। वैदिक आचार्यों के निर्देशन में होने वाले इन अनुष्ठानों के बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे। भागलपुर शहर के बरारी स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी में आज मंगलवार को करीब 5000 भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। कल बजरंगबली की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल है। कॉलोनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और मंदिर परिसर में अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से एक दिन पहले आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ग्रीन सिटी कॉलोनी से सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं की टोली बरारी पुल घाट के लिए रवाना हुई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर गंगाजल भरने पहुंचीं। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद गंगाजल लेकर फिर से ग्रीन सिटी कॉलोनी लौटीं। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में महिलाओं की भारी भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। यात्रा का नेतृत्व सुनील कुमार मंडल ने किया। पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकजुटता का भी प्रतीक है। मंडल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अष्टयाम, हवन-पूजन और अन्य वैदिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किए जाएंगे। वैदिक आचार्यों के निर्देशन में होने वाले इन अनुष्ठानों के बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे।


