बेगूसराय में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार:SC/ST एक्ट मामले में फरार चल रहा था, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

बेगूसराय के नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) एक्ट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नीमा गांव निवासी दीपक जायसवाल, पिता शंकर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक जायसवाल के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी हुआ था तभी से फरार चल रहा था। नीमा चांदपूरा थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 59/24 दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान चलाए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बेगूसराय के नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) एक्ट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नीमा गांव निवासी दीपक जायसवाल, पिता शंकर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक जायसवाल के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी हुआ था तभी से फरार चल रहा था। नीमा चांदपूरा थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 59/24 दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान चलाए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *