एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन:’नूरी’, ‘गुलामी’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे

एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन:’नूरी’, ‘गुलामी’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे

एक्टर भरत कपूर का सोमवार को निधन हो गया। 80 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्होंने लगभग चार दशकों के करियर में अमिताभ बच्चन स्टारर आखिरी रास्ता और खुदा गवाह समेत 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने नूरी, आखिरी रास्ता, बाजार, इनकार, राम बलराम जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए थे। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार भरत कपूर का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। एक्टर अवतार गिल ने न्यूज एजेंसी ANI से भरत कपूर के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भरत कपूर पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। वह घर पर ही थे और सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उनका निधन हुआ। अवतार गिल ने कहा कि उन्हें शाम करीब 4 से 4:30 बजे भरत कपूर के बेटे का फोन आया था। उन्होंने यह भी बताया कि भरत कपूर ने काफी समय पहले काम करना बंद कर दिया था। कल शाम को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नूरी जैसी कई फिल्मों में काम किया भरत कपूर ने 1972 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993) शामिल हैं।
भरत कपूर टीवी शो में भी नजर आए भरत कपूर ने बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्मों में भी काम किया। वहीं, फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन में भी काम किया। वह कैम्पस, परंपरा, राहत, सांस, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे शो में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *