PBKS vs RR: क्या फिट हो गए वैभव सूर्यवंशी? पंजाब के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया Video

PBKS vs RR: क्या फिट हो गए वैभव सूर्यवंशी? पंजाब के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया Video

Vaibhav Sooryavanshi Injury update: क्या चोटिल वैभव सूर्यवंशी आज पंजाब के खिलाफ खेल पाएंगे? राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट। जानें क्या है टीम का बैकअप प्लान और कैसे वैभव पहन सकते हैं ऑरेंज कैप। 

Vaibhav Sooryavanshi Injury update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के फैंस के लिए आज एक बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है। क्या टीम की रन मशीन वैभव सूर्यवंशी आज पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ महज 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ने वाले वैभव चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। फैंस की धड़कनें तेज हैं क्योंकि आज यानी 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में राजस्थान का मुकाबला पंजाब से है।

क्या फिट हैं वैभव सूर्यवंशी?

शनिवार की रात जयपुर में जब वैभव बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग के लिए आए, तो कुछ ही देर में उन्हें दो खिलाड़ियों के कंधों का सहारा लेकर बाहर जाना पड़ा। वे काफी दर्द में थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस को लेकर बहस छिड़ गई। लेकिन अब राहत की खबर सामने आई है। 15 साल के वैभव को कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी, बल्कि तेज गर्मी की वजह से उन्हें क्रैम्प्स (मांसपेशियों में खिंचाव) आए थे। राजस्थान रॉयल्स ने खुद एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वैभव नेट्स में गगनचुंबी छक्के लगाते दिख रहे हैं। यानी आज वे खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

प्रोटेरियस और जुरेल संभाल सकते हैं मोर्चा

वैसे तो वैभव फिट हैं, लेकिन अगर ऐन वक्त पर मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता, तो ओपनिंग की जिम्मेदारी काइल प्रोटेरेउस और ध्रुव जुरेल के कंधों पर आ सकती है। जुरेल की आक्रामकता और प्रोटेरेउस का अनुभव राजस्थान को एक मजबूत शुरुआत दे सकता है। हालांकि, टीम की पहली पसंद वैभव ही होंगे।

ऑरेंज कैप पर है वैभव की नजर

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में आग उगल रहे हैं। 8 मैचों में उन्होंने 234.87 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 31 चौके और 32 छक्के जड़े हैं। आज के मैच में अगर वैभव सिर्फ 24 रन बना लेते हैं, तो वे अभिषेक शर्मा (380 रन) को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *