दरभंगा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 29 अप्रैल को मेगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। निजी क्षेत्र की कंपनी HPL Electric Power Ltd की ओर से स्मार्ट एनर्जी मीटर डिप्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के तहत भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कार्यस्थल दरभंगा और लहेरियासराय होगा। कैंप की शुरूआत सुबह 10 बजे से होगी। 15 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी आईटीआई पास चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15000 रुपए सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। मासिक टारगेट पूरा करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। बाइक होना जरूरी आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास बाइक और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। कार्य क्षेत्र फील्ड आधारित होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय ITI, दरभंगा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। दरभंगा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 29 अप्रैल को मेगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। निजी क्षेत्र की कंपनी HPL Electric Power Ltd की ओर से स्मार्ट एनर्जी मीटर डिप्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के तहत भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कार्यस्थल दरभंगा और लहेरियासराय होगा। कैंप की शुरूआत सुबह 10 बजे से होगी। 15 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी आईटीआई पास चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15000 रुपए सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। मासिक टारगेट पूरा करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। बाइक होना जरूरी आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास बाइक और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। कार्य क्षेत्र फील्ड आधारित होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय ITI, दरभंगा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


