हाईवे पर कर रहे थे स्टंटबाजी, 10 बाइक जब्त:कई बिना लाइसेंस और हेलमेट के थे, झाड़ोल थाना क्षेत्र का मामला

हाईवे पर कर रहे थे स्टंटबाजी, 10 बाइक जब्त:कई बिना लाइसेंस और हेलमेट के थे, झाड़ोल थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर की झाड़ोल थाना पुलिस हाईवे पर बाइक से स्टंटबाजी करने और ट्रेफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 बाइक जब्त की है। थानाधिकारी फैलीराम ने बताया कि झाड़ोल थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस द्वारा विभिन्न नाकों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान हाईवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों का पता लगा। 10 पावर बाइक्स को जब्त किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि ये युवक स्टंटबाजी करते हुए तेज स्पीड वाहन चला रहे थे। पूछताछ में पता लगा कि इनके पास वाहन की वैध आरसी, बीमा या ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। कई युवक बिना हेलमेट के ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना लाइसेंस और हेलमेट के वाहन नहीं चलाएं। साइलेंसर का अवैध मॉडिफिकेशन नहीं कराएं। स्टंट करने से खुद की और रास्ते पर चल रहे व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है। इनपुट: दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *