राघव चड्ढा को 2.4 मिलियन लोगों ने किया अनफॉलो? जानें क्या है फेक फॉलोअर्स का सच

राघव चड्ढा को 2.4 मिलियन लोगों ने किया अनफॉलो? जानें क्या है फेक फॉलोअर्स का सच

Raghav Chadha Fake Followers Exposed: राघव चड्ढा भाजपा में शामिल होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक ज्यादातर लोग उन्हीं की चर्चा कर रहे हैं। इसी बीच, बीते दिनों इंस्टाग्राम पर राघव चड्ढा ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को यह बताया कि वे भाजपा में क्यों शामिल हुए हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर हलचल मच गई है। इससे पहले बीजेपी में शामिल होते ही वे ट्रेंड में आ गए थे, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। इसके चलते इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स तेजी से कम हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ 1 घंटे में उनके फॉलोअर्स 14.6 मिलियन से घटकर 14.5 मिलियन हो गए थे, और अब यह संख्या 12.2 मिलियन पर आ गई है। इस स्थिति के बीच अब उन पर नकली फॉलोअर्स खरीदने के आरोप लग रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

क्या सच में राघव कर रहे बॉट्स का इस्तेमाल (Proof of Bot Activity)

सोशल मीडिया पर किसी के फॉलोअर्स का अचानक बढ़ना या तेजी से गिरना तुरंत चर्चा का विषय बन जाता है। इसी को लेकर इस समय राघव चड्ढा भी सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन पर यह आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने बॉट्स यानी फेक अकाउंट्स का सहारा लिया है। इस मुद्दे पर मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल @dhruvrathee पर Raghav Chadha Buying FAKE Followers! नाम से एक वीडियो बनाया है। इसमें उन्होंने विस्तार से बताया है कि कैसे राघव चड्ढा को लोग तेजी से अनफॉलो कर रहे हैं और इस स्थिति से बचने के लिए वे नकली फॉलोअर्स खरीद रहे हैं।

ध्रुव राठी ने दिया सबूत (Dhruv Rathee Proof)

ध्रुव राठी अपने वीडियो में बताते हैं कि राघव चड्ढा की प्रोफाइल पर यदि आप ध्यान से देखें, तो फॉलोअर्स की लिस्ट में आपको बहुत सारे ऐसे अकाउंट्स दिखेंगे जिनकी न तो कोई प्रोफाइल पिक्चर है और न ही कोई पोस्ट। जब आप इन प्रोफाइल्स को चेक करते हैं, तो पता चलता है कि इनके फॉलोअर्स जीरो हैं और ये बहुत कम लोगों को फॉलो कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अबाउट दिस अकाउंट सेक्शन में चेक करने पर पता चलता है कि ये अकाउंट्स इसी महीने यानी अप्रैल 2026 में ही बनाए गए हैं, ठीक उसी वक्त जब उनके अनफॉलो होने की संख्या तेजी से बढ़ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *