बक्सर नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला छत पर कपड़े सुखा रही थी। मृतका की पहचान पिंकी देवी (33) के रूप में हुई है। वह अपने पति राजू कुमार और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थीं। राजू कुमार समोसे का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिंकी देवी के बच्चों की उम्र लगभग 11 और 13 साल है। करंट से झुलसकर जमीन पर गिरी दोपहर में पिंकी देवी छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। जब उन्होंने धुली हुई चादर को दीवार पर डालने की कोशिश की, तो वह पास से गुजर रहे 11 केवी के बिजली तार में फंस गई। चादर भीगी होने के कारण उसमें तेजी से करंट प्रवाहित हुआ और पिंकी देवी उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से पिंकी देवी बुरी तरह झुलस गईं और छत पर ही गिर पड़ीं। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हाई वोल्टेज तारों को सुरक्षित करने की मांग इस घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। पड़ोसियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि रिहायशी इलाकों में खुले और खतरनाक तरीके से गुजर रहे हाई वोल्टेज तारों को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। बक्सर नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला छत पर कपड़े सुखा रही थी। मृतका की पहचान पिंकी देवी (33) के रूप में हुई है। वह अपने पति राजू कुमार और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थीं। राजू कुमार समोसे का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिंकी देवी के बच्चों की उम्र लगभग 11 और 13 साल है। करंट से झुलसकर जमीन पर गिरी दोपहर में पिंकी देवी छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। जब उन्होंने धुली हुई चादर को दीवार पर डालने की कोशिश की, तो वह पास से गुजर रहे 11 केवी के बिजली तार में फंस गई। चादर भीगी होने के कारण उसमें तेजी से करंट प्रवाहित हुआ और पिंकी देवी उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से पिंकी देवी बुरी तरह झुलस गईं और छत पर ही गिर पड़ीं। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हाई वोल्टेज तारों को सुरक्षित करने की मांग इस घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। पड़ोसियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि रिहायशी इलाकों में खुले और खतरनाक तरीके से गुजर रहे हाई वोल्टेज तारों को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


