भागलपुर में ससुराल में मिली विवाहिता की लाश:मायके पक्ष ने पति, सास-ससुर पर लगाया हत्या का आरोप; पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

भागलपुर में ससुराल में मिली विवाहिता की लाश:मायके पक्ष ने पति, सास-ससुर पर लगाया हत्या का आरोप; पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल में फंदे से झूलता हुआ शव मिला है। मायके पक्ष ने पति, सास-ससुर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान नूरुद्दीनपुर निवासी दीपक भगत की पत्नी सपना कुमारी(19) के रूप में हुई है। घटना बिहपुर थाना क्षेत्र की है। पिता पुरण भगत ने बताया कि एक साल पहले बहुत धूमधाम से बेटी की शादी हुई थी। अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज के लिए मेरी बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। पति बाहर रहता है वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सपना ने फंदे से झूलकर आत्महत्या की है। कुछ लोग दवा के रिएक्शन से मौत होने की बात भी कह रहे हैं। परिजन और पुलिस दोनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतका का मायका मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चंदा गांव में है। पति दीपक दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। हत्या और सुसाइड, दोनों एंगल से जांच थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आत्महत्या, हत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल में फंदे से झूलता हुआ शव मिला है। मायके पक्ष ने पति, सास-ससुर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान नूरुद्दीनपुर निवासी दीपक भगत की पत्नी सपना कुमारी(19) के रूप में हुई है। घटना बिहपुर थाना क्षेत्र की है। पिता पुरण भगत ने बताया कि एक साल पहले बहुत धूमधाम से बेटी की शादी हुई थी। अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज के लिए मेरी बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। पति बाहर रहता है वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सपना ने फंदे से झूलकर आत्महत्या की है। कुछ लोग दवा के रिएक्शन से मौत होने की बात भी कह रहे हैं। परिजन और पुलिस दोनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतका का मायका मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चंदा गांव में है। पति दीपक दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। हत्या और सुसाइड, दोनों एंगल से जांच थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आत्महत्या, हत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *