शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:तेज हवाओं से फैली, दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची; पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:तेज हवाओं से फैली, दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची; पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में गौरी गार्डन के पीछे खेत की मेड़ पर सूखी और बांस की झाड़ियों में देर रात आग लग गई। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 से 3 बजे के बीच हुई। आग लगने से लपटें तेजी से फैलने लगीं। सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज हवाओं और सूखी बांस की झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। वहीं लाइट भी बंद करवाई गई। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लालघाटी थाने में पदस्थ एसआई हेमेंद्र पटेल के अनुसार, आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। प्रारंभिक जांच में झाड़ियों में आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगजनी के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *