पूर्णिया में 12 दिनों में वसूला 30 लाख का जुर्माना:ट्रैफिक पुलिस ने 100 से अधिक गाड़ियां भी की जब्त, 30 अप्रैल तक जारी रहेगा अभियान

पूर्णिया में 12 दिनों में वसूला 30 लाख का जुर्माना:ट्रैफिक पुलिस ने 100 से अधिक गाड़ियां भी की जब्त, 30 अप्रैल तक जारी रहेगा अभियान

पूर्णिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और टैक्स नहीं भरने वाले कमर्शियल वाहन मालिकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीएम राज कुमार गुप्ता और डीटीओ शंकर सुमन ओमी ने साफ कहा कि समय पर टैक्स जमा न करने वालों के वाहन जब्त होंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस अभियान के दौरान सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वाले और आवश्यक कागजात के बिना वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जा रहा है। 1282 बाइक सवारों को बिना हेलमेट के पकड़ा, जुर्माना वसूला अभियान की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 12 दिनों के भीतर ही 30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है। इस दौरान 1282 बाइक सवार बिना हेलमेट के पकड़े गए, जिन पर आर्थिक दंड लगाया गया। वहीं, करीब 100 से अधिक वाहनों को जरूरी दस्तावेज नहीं होने के कारण जब्त किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई आगे और तेज की जाएगी। अधिकारियों ने खास तौर पर कमर्शियल वाहन मालिकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बस, ट्रक, जीप, कार और पिकअप जैसे वाहनों का टैक्स समय पर जमा करना अनिवार्य है, लेकिन कई लोग इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जा चुका है और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा करने का निर्देश दिया गया है। अगर इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं किया जाता है, तो संबंधित वाहनों को चिन्हित कर जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश पर नियमों के पालन को लेकर बढ़ाई सख्ती डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर नियमों के पालन को लेकर सख्ती और बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि नियम तोड़ने पर किसी को भी छूट नहीं मिलेगी, चाहे वह आम नागरिक हो या सरकारी कर्मचारी। प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना है। शहर में तेज रफ्तार और लहेरिया कट बाइक चलाने की बढ़ती शिकायतों को भी प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जहां से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे शहर की निगरानी होगी। इससे नियम तोड़ने वालों पर नजर रखना और उन्हें पकड़ना आसान होगा। इसके अलावा शहर में टोटो यानी ई-रिक्शा के कारण लगने वाले जाम और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब उनके संचालन को भी व्यवस्थित करने जा रहा है। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया जाएगा और सभी टोटो चालकों को उसी निर्धारित मार्ग पर चलना होगा। फर्जी नंबर प्लेट की बढ़ती शिकायतों को लेकर भी प्रशासन सतर्क नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फर्जी नंबर प्लेट की बढ़ती शिकायतों को लेकर भी प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी HSRP को अनिवार्य किया जाएगा, ताकि फर्जी वाहनों पर रोक लगाई जा सके और अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके। ट्रैफिक नियमों का पालन करना और वाहन संबंधी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करना अब अनिवार्य है। जो लोग नियमों को नजरअंदाज करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। पूर्णिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और टैक्स नहीं भरने वाले कमर्शियल वाहन मालिकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीएम राज कुमार गुप्ता और डीटीओ शंकर सुमन ओमी ने साफ कहा कि समय पर टैक्स जमा न करने वालों के वाहन जब्त होंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस अभियान के दौरान सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वाले और आवश्यक कागजात के बिना वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जा रहा है। 1282 बाइक सवारों को बिना हेलमेट के पकड़ा, जुर्माना वसूला अभियान की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 12 दिनों के भीतर ही 30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है। इस दौरान 1282 बाइक सवार बिना हेलमेट के पकड़े गए, जिन पर आर्थिक दंड लगाया गया। वहीं, करीब 100 से अधिक वाहनों को जरूरी दस्तावेज नहीं होने के कारण जब्त किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई आगे और तेज की जाएगी। अधिकारियों ने खास तौर पर कमर्शियल वाहन मालिकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बस, ट्रक, जीप, कार और पिकअप जैसे वाहनों का टैक्स समय पर जमा करना अनिवार्य है, लेकिन कई लोग इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जा चुका है और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा करने का निर्देश दिया गया है। अगर इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं किया जाता है, तो संबंधित वाहनों को चिन्हित कर जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश पर नियमों के पालन को लेकर बढ़ाई सख्ती डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर नियमों के पालन को लेकर सख्ती और बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि नियम तोड़ने पर किसी को भी छूट नहीं मिलेगी, चाहे वह आम नागरिक हो या सरकारी कर्मचारी। प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना है। शहर में तेज रफ्तार और लहेरिया कट बाइक चलाने की बढ़ती शिकायतों को भी प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जहां से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे शहर की निगरानी होगी। इससे नियम तोड़ने वालों पर नजर रखना और उन्हें पकड़ना आसान होगा। इसके अलावा शहर में टोटो यानी ई-रिक्शा के कारण लगने वाले जाम और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब उनके संचालन को भी व्यवस्थित करने जा रहा है। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया जाएगा और सभी टोटो चालकों को उसी निर्धारित मार्ग पर चलना होगा। फर्जी नंबर प्लेट की बढ़ती शिकायतों को लेकर भी प्रशासन सतर्क नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फर्जी नंबर प्लेट की बढ़ती शिकायतों को लेकर भी प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी HSRP को अनिवार्य किया जाएगा, ताकि फर्जी वाहनों पर रोक लगाई जा सके और अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके। ट्रैफिक नियमों का पालन करना और वाहन संबंधी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करना अब अनिवार्य है। जो लोग नियमों को नजरअंदाज करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *