बेगूसराय में अर्धनिर्मित मकान से विदेशी शराब, कैमिकल बरामद:मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस, मकान मालिक की भी तलाश जारी

बेगूसराय में अर्धनिर्मित मकान से विदेशी शराब, कैमिकल बरामद:मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस, मकान मालिक की भी तलाश जारी

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन बेगूसराय पुलिस भी लगातार इन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर रही है। अब बेगूसराय मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। स्वामी सहजानंद नगर स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और उसके मिलावट में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद किया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजय शंकर को गुप्त सूचना मिली कि सहजानंद नगर के एक निर्माणाधीन मकान का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। 830 लीटर विदेशी शराब की खेप जब्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और चिन्हित स्थल पर छापेमारी की। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 830 लीटर विदेशी शराब, 660 किलो मिनरल पाउडर बरामद किया गया है। इसके साथ ही 350 लीटर तरल पशु कैल्शियम बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि यह निर्माणाधीन मकान किसका है और इस तस्करी के तार कहां-कहां जुड़े हैं। इसके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है। मकान मालिक की पहचान के साथ-साथ पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है जो अक्सर इस मकान में देखे जाते थे। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन बेगूसराय पुलिस भी लगातार इन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर रही है। अब बेगूसराय मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। स्वामी सहजानंद नगर स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और उसके मिलावट में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद किया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजय शंकर को गुप्त सूचना मिली कि सहजानंद नगर के एक निर्माणाधीन मकान का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। 830 लीटर विदेशी शराब की खेप जब्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और चिन्हित स्थल पर छापेमारी की। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 830 लीटर विदेशी शराब, 660 किलो मिनरल पाउडर बरामद किया गया है। इसके साथ ही 350 लीटर तरल पशु कैल्शियम बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि यह निर्माणाधीन मकान किसका है और इस तस्करी के तार कहां-कहां जुड़े हैं। इसके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है। मकान मालिक की पहचान के साथ-साथ पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है जो अक्सर इस मकान में देखे जाते थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *