भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का ट्रायल रन:आज CMRS की टीम पहुंचेगी पटना, हरी झंडी मिलने पर 2 नए स्टेशन का CM करेंगे उद्घाटन

भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का ट्रायल रन:आज CMRS की टीम पहुंचेगी पटना, हरी झंडी मिलने पर 2 नए स्टेशन का CM करेंगे उद्घाटन

भूतनाथ से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक आज मेट्रो का ट्रायल रन होगा। CMRS (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) की टीम आज पटना पहुंच रही है। इस दौरान इन दो नए स्टेशनों- खेमनीचक और मलाही पकड़ी का निरीक्षण किया जाएगा। इसे लेकर आज पटना मेट्रो नहीं चलेगी। 27 अप्रैल को मेट्रो रेल सेवा आम जनता के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके बाद 28 अप्रैल मंगलवार से पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से फिर से यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा बहाल हो जाएगी। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी से हरी झंडी मिलने के बाद दौड़ेगी मेट्रो कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम को मार्च में ही आने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वो पटना नहीं पहुंची। CMRS की हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे मेट्रो दौड़ेगी। दो नए स्टेशनों का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस दौरान टीम मलाही पकड़ी और खेमनीचक स्टेशन के ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरने के बाद उद्घाटन की तारीख तय होगी। भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक हुआ था ट्रायल मेट्रो का भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 26 फरवरी को मेट्रो की टीम द्वारा पहला ट्रायल किया गया था। पटना मेट्रो पहली बार शहर के अंदर दौड़ी थी। भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 2.75 किमी में मेट्रो का ट्रायल रन किया गया था। इस दौरान सिग्नलिंग सिस्टम की कपैसिटी, ब्रेकिंग सिस्टम का प्रदर्शन, ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम, स्टेशन समन्वय और संचार व्यवस्था, आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल, ट्रेन को निर्धारित अधिकतम गति तक चलाकर सभी सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया था। खेमनीचक बन रहा एलिवेटेड एक्सचेंज स्टेशन पटना मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किमी में परिचालन की अंतिम तैयारी चल रही है। इसके बाद लोग मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 6.2 किमी एलिवेटेड मेट्रो पर सफर करेंगे। इनके बीच पांच स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी में होंगे। खेमनीचक एलिवेटेड स्टेशन को एक्सचेंज स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां से कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 दोनों तरफ जाने वाली रूट की मेट्रो मिलेगी। एक्सचेंज स्टेशन के निर्माण में अभी समय लगेगा, इस कारण अभी यहां मेट्रो नहीं रुकेगी। मई तक बनकर तैयार होगा पहला टनल पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच पहला टनल अगले महीने तक तैयार हो सकता है, जबकि दूसरा टनल जून तक पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) राजेन्द्र नगर में रेलवे ट्रैक को पार कर चुकी है और वहां से लगभग 150 मीटर की खुदाई के बाद स्टेशन तक पहुंच जाएगी। वहीं दूसरे टीबीएम को स्टेशन तक पहुंचने के लिए करीब 350 मीटर खुदाई करनी होगी। भूतनाथ से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक आज मेट्रो का ट्रायल रन होगा। CMRS (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) की टीम आज पटना पहुंच रही है। इस दौरान इन दो नए स्टेशनों- खेमनीचक और मलाही पकड़ी का निरीक्षण किया जाएगा। इसे लेकर आज पटना मेट्रो नहीं चलेगी। 27 अप्रैल को मेट्रो रेल सेवा आम जनता के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके बाद 28 अप्रैल मंगलवार से पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से फिर से यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा बहाल हो जाएगी। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी से हरी झंडी मिलने के बाद दौड़ेगी मेट्रो कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम को मार्च में ही आने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वो पटना नहीं पहुंची। CMRS की हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे मेट्रो दौड़ेगी। दो नए स्टेशनों का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस दौरान टीम मलाही पकड़ी और खेमनीचक स्टेशन के ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरने के बाद उद्घाटन की तारीख तय होगी। भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक हुआ था ट्रायल मेट्रो का भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 26 फरवरी को मेट्रो की टीम द्वारा पहला ट्रायल किया गया था। पटना मेट्रो पहली बार शहर के अंदर दौड़ी थी। भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 2.75 किमी में मेट्रो का ट्रायल रन किया गया था। इस दौरान सिग्नलिंग सिस्टम की कपैसिटी, ब्रेकिंग सिस्टम का प्रदर्शन, ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम, स्टेशन समन्वय और संचार व्यवस्था, आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल, ट्रेन को निर्धारित अधिकतम गति तक चलाकर सभी सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया था। खेमनीचक बन रहा एलिवेटेड एक्सचेंज स्टेशन पटना मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किमी में परिचालन की अंतिम तैयारी चल रही है। इसके बाद लोग मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 6.2 किमी एलिवेटेड मेट्रो पर सफर करेंगे। इनके बीच पांच स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी में होंगे। खेमनीचक एलिवेटेड स्टेशन को एक्सचेंज स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां से कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 दोनों तरफ जाने वाली रूट की मेट्रो मिलेगी। एक्सचेंज स्टेशन के निर्माण में अभी समय लगेगा, इस कारण अभी यहां मेट्रो नहीं रुकेगी। मई तक बनकर तैयार होगा पहला टनल पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच पहला टनल अगले महीने तक तैयार हो सकता है, जबकि दूसरा टनल जून तक पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) राजेन्द्र नगर में रेलवे ट्रैक को पार कर चुकी है और वहां से लगभग 150 मीटर की खुदाई के बाद स्टेशन तक पहुंच जाएगी। वहीं दूसरे टीबीएम को स्टेशन तक पहुंचने के लिए करीब 350 मीटर खुदाई करनी होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *