सरधना में देर रात मकान में लगी भीषण आग, हड़कंप:पेट्रोल पंप नजदीक होने के कारण दहशत में दिखे लोग, फायर ब्रिगेड को लेकर नाराजगी

सरधना में देर रात मकान में लगी भीषण आग, हड़कंप:पेट्रोल पंप नजदीक होने के कारण दहशत में दिखे लोग, फायर ब्रिगेड को लेकर नाराजगी

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक मकान में भीषण आग लगने के बाद सनसनी फैल गई। आग के बाद अंदर फंसे परिवार को लोगों ने सकुशल बाहर निकाला और राहत की सांस ली। करीब दो घंटे में केवल दो ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच सकीं। तीन तस्वीरें देखें… पहले एक नजर हादसे पर
सरधना बिनौली रोड पर शैलेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर दुकान बना रखी है और प्रथम तल पर पूरे परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात परिवार घर में सोया हुआ था कि अचानक आग आग का शोर सुनकर सभी बाहर की तरफ भागे। परिवार ने देखा मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आग भड़की है। लोगों ने परिवार को सकुशल बाहर निकाला
जिस मकान में आग लगी थी, उसमें तीन परिवार रहते हैं। शैलेंद्र ने शोर मचाया और अंदर मौजूद परिवार के सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया। बताया जाता है कि शैलेंद्र के दो बेटे हैं, जो अपने परिवार के साथ अंदर ही मौजूद थे। डेढ़ घंटे में पहुंची एक ही फायर ब्रिगेड
आग लगने के बाद करीब आधा घंटे में दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग इतनी भीषण थी कि उस पानी का जरा भी असर नहं पड़ा और वह फैलता चली गई। देखते ही देखते लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जमा होती चली गई। पेट्रोल पंप होने से अटकी सांसें
शैलेंद्र के मकान से दो मकान छोड़कर इंडियन ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप है। आग जैसे जैसे फैलती जा रही थी, वैसे वैसे लोगों की दिल की धड़कन भी बढ़ गई थी। लोगों को डर था कि कहीं आग पेट्रोल पंप तक ना पहुंच जाए। अगर ऐसा हुआ तो नुकसान होने से कोई नहीं रोक पाएगा। डेढ़ घंटे में पहुंची दूसरी गाड़ी
दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और महज 15 मिनट में खाली हो गई। चौकाने वाली बात यह थी कि आग पर फिर भी काबू नहीं पाया गया। देखते ही देखे कैंटर खाली हो गया और लोग दूसरे कैंटर के आने का इंतजार करते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद यह कैंटर पहुंचा लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *