‘दरभंगा रेलवे के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बनेगा’:सांसद बोले- पाइलिंग का काम जल्द पूरा हो

‘दरभंगा रेलवे के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बनेगा’:सांसद बोले- पाइलिंग का काम जल्द पूरा हो

दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश पाण्डे सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ जंक्शन पर चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए चल रहे प्रोजेक्ट को मिशन मोड में शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों और अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पहले हर हाल में पाइलिंग का काम पूरा कर लिया जाए। इसके लिए अतिरिक्त संसाधन और मानवबल लगाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि म्यूजियम गुमटी के पास बन रहे लाइट रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण में तेजी लाई जाए, ताकि शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सके। विशेषकर लक्ष्मीसागर और पूर्वी क्षेत्रों के लोगों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। सांसद ने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार कार्यों में केंद्र सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में दरभंगा रेलवे विकास के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बनेगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता वहीं, समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म संख्या 1 से 5 तक का दौरा कर यात्री सुविधाओं की समीक्षा की और यात्रियों से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन पार्किंग और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया। पिछले तीन-चार महीनों से बंद पड़े न्यू वाशिंग पिट की मरम्मत कार्य की भी समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। डीआरएम ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार, आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज पुखराज मीणा, जीआरपी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन सहित समस्तीपुर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश पाण्डे सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ जंक्शन पर चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए चल रहे प्रोजेक्ट को मिशन मोड में शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों और अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पहले हर हाल में पाइलिंग का काम पूरा कर लिया जाए। इसके लिए अतिरिक्त संसाधन और मानवबल लगाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि म्यूजियम गुमटी के पास बन रहे लाइट रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण में तेजी लाई जाए, ताकि शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सके। विशेषकर लक्ष्मीसागर और पूर्वी क्षेत्रों के लोगों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। सांसद ने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार कार्यों में केंद्र सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में दरभंगा रेलवे विकास के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बनेगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता वहीं, समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म संख्या 1 से 5 तक का दौरा कर यात्री सुविधाओं की समीक्षा की और यात्रियों से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन पार्किंग और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया। पिछले तीन-चार महीनों से बंद पड़े न्यू वाशिंग पिट की मरम्मत कार्य की भी समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। डीआरएम ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार, आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज पुखराज मीणा, जीआरपी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन सहित समस्तीपुर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *