कानपुर शहर जिले की आर्यनगर सीट पर समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेई को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 56% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। लेकिन सपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अमिताभ बाजपेई हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद विनोद गुप्ता हैं। उन्हें 56% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर सुरेश अवस्थी हैं, उन्हें 19% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर सलिल विश्नोई हैं, उन्हें 17% ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद अमिताभ बाजपेयी हैं। इन्हें 74% लोगों ने पसंद किया है। कमलेश ओमर को 20%, अपर्णा जैन को 4% लोगों ने पसंद किया है। कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद आलोक मिश्रा हैं। इन्हें 59% लोगों ने पसंद किया है। मदन मोहन शुक्ला को 6%, नरेश चंद्र त्रिपाठी को 6% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में अभिजीत त्रिपाठी को 40% लोगों पसंद किया है। प्रशांत गुप्ता को 20% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।


