Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

अंबिकापुर। शहर के राम मंदिर रोड स्थित एक पटाखा व प्लास्टिक गोदाम में 23 अप्रैल की दोपहर भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने इतना रौद्र रूप ले लिया था कि पड़ोसियों के मकान भी इसकी चपेट (Huge fire in Ambikapur) में आ गए। 2 दिन तक आग धधकती रही थी। गोदाम की आग से 7-8 घर प्रभावित हुए हैं। इस मामले में प्रभावित पड़ोसी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने घटना के तीसरे दिन 2 व्यवसायियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

राम मंदिर रोड निवासी प्रफुल्ल पांडेय पिता सुरेश चंद्र पांडेय ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कुंडला सिटी निवासी व्यवसायी मुकेश अग्रवाल द्वारा करीब 20 साल से घर के पास अपने गोदाम में पटाखा और प्लास्टिक गोदाम का संचालन किया जा रहा है। जबकि यह रिहायशी (Huge fire in Ambikapur) इलाका है।

वर्तमान में इसका संचालन राम मंदिर रोड निवासी उसके रिश्तेदार प्रवीण अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है। उसने बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर ऊपरी मंजिल में वेल्डिंग के दौरान पटाखा और प्लास्टिक गोदाम में आग (Huge fire in Ambikapur) लग गई थी। इसकी लपटें उसके घर तक भी पहुंच गईं।

Huge fire in Ambikapur
Fire in Patakha and plastic godown (Photo- Patrika)

इससे उसके घर के सोफे, बेड, अन्य सामान तथा इंटीरियर जल गए। यही नहीं, पटाखे फूटने से उसके घर की दीवार में मोटी दरारें भी आ गई हैं। वहीं अन्य लोगों के मकान (Huge fire in Ambikapur) भी प्रभावित हुए हैं। यह लापरवाही जान-बूझकर दोनों के द्वारा की गई है।

Huge fire in Ambikapur: दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज

रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने शहर के राम मंदिर रोड निवासी प्रवीण अग्रवाल उर्फ पम्मी तथा कुंडला सिटी निवासी मुकेश अग्रवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 279 एवं 287 के तहत अपराध (Huge fire in Ambikapur) दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *