Fraud Case: 50 लाख की ठगी, सालभर से काम कर रहा ड्राइवर निकला आरोपी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Fraud Case: 50 लाख की ठगी, सालभर से काम कर रहा ड्राइवर निकला आरोपी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Fraud Case: रायपुर की राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भरोसे का फायदा उठाकर एक ड्राइवर 50 लाख रुपए नकद और कार लेकर फरार हो गया। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है, जिसने शहर में सुरक्षा और विश्वास दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Fraud Case: भरोसे का फायदा, 50 लाख लेकर फरार

गीतांजलि नगर में रहने वाले कंस्ट्रक्शन कारोबारी उमेश प्रसाद ने अपने अकाउंटेंट और ड्राइवर कृष्णा साहू को 50 लाख रुपए नकद देकर घर पहुंचाने के लिए भेजा था। यह रकम कार (CG 04 QG 663) में रखकर दोनों गीतांजलि नगर के लिए निकले थे।

रास्ते में खम्हारडीह थाना से कुछ ही दूरी पर एक पान ठेले के पास ड्राइवर ने चालाकी दिखाते हुए अकाउंटेंट को गुटखा लाने के लिए गाड़ी से नीचे उतार दिया। जैसे ही अकाउंटेंट नीचे उतरा, आरोपी ने तुरंत कार स्टार्ट की और 50 लाख रुपए के साथ फरार हो गया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि अकाउंटेंट कुछ समझ ही नहीं पाया। घटना के बाद उसने तुरंत कारोबारी को सूचना दी।

पुलिस में शिकायत, मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारी ने अपने रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद के माध्यम से खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी कृष्णा साहू भाठागांव का निवासी है और पिछले एक साल से कारोबारी के यहां ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। इस दौरान उसने मालिक का भरोसा जीत लिया था, लेकिन उसी भरोसे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है और वह लगातार फरार है।

Fraud Case: सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी के मूवमेंट का पता लगाया जा सके। इस मामले में थाना प्रभारी मान्सी नानाभाई साकुरे ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *