दुर्ग में दो लोगों की हत्या, एक ओवरब्रिज से कूदा:पुरानी रंजिश में बुजुर्ग ने टंगिया से युवक को मार डाला, जेवरा-सिरसा में मजदूर का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या, सुसाइड करने पहुंचा युवक बचा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को हत्या के दो मामले सामने आए हैं। पहला मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरा मामला जेवरा चौकी क्षेत्र के करहीडीह का है, जहां एक मजदूर की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरोदा ब्रिज पर एक युवक सुसाइड करने पहुंचा। हालांकि उसकी जान बच गई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक मानिसक रूप से परेशान था। खुर्सीपार में टंगिया से हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
खुर्सीपार थाना अंतर्गत बापू नगर उड़िया बस्ती में रहने वाले 30 साल के विक्रम सोना उर्फ फकीरा की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाले मुरली उर्फ मुच्छू (उम्र करीब 60 साल) के साथ विक्रम का पहले से विवाद चलता था। दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले रात में दोनों के बीच हल्का विवाद हुआ था। रविवार सुबह फिर से दोनों आमने-सामने आए और बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और आरोपी मुरली ने गुस्से में आकर टंगिया निकाल लिया। इसके बाद उसने विक्रम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद विक्रम सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुर्सीपार थाना टीआई आनंद शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक दिन पहले रात में खुर्सीपार थाना क्षेत्र में ही एक दिन पहले चाकूबाजी की घटना भी सामने आई थी, इस मामले में भी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है।
इधर… पत्थर से कूचलकर बेहरमी से हत्या
दूसरी घटना जेवरा चौकी क्षेत्र के करहीडीह की है, जहां शनिवार रात एक मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बेरला का रहने वाला था और करहीडीह में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। रात में सांस्कृतिक भवन के पास उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर और चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पत्नी से विवाद के बाद अलग रह रहा था मृतक
पुलिस के अनुसार नारायण निषाद अपनी पत्नी से विवाद के बाद अलग रह रहा था। उसकी पत्नी करहीडीह में ही अपने मायके में रह रही थी। इसी वजह से नारायण बेरला से आकर भिलाई में रहने लगा था और मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहा था। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मानसिक रोगी आत्महत्या करने ब्रिज से कूदा
नेवई थाना क्षेत्र में एक 32 साल का व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए मरोदा ब्रिज से कूद गया। बताया जा रहा है कि उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक का नाम कविश तारक है। जो कि धनोरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक दो साल से मानिसक रोगी है, जिसका इलाज चल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *