Anrich Nortje Ruled out: आईपीएल 2026 में एलएसजी को बहुत बुरा हाल है। वह अब तक सात मैचों में से सिर्फ दो ही जीत सकी है और पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। मुश्किलों से जूझ रही लखनऊ सुपर जायंट्स को इसी बीच एक और तगड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्कियों टूर्नामेंट के बाकी मैचों से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। एक रिपोर्ट में ये जानकारी गेंदबाजी कोच भरत अरुण के हवाले से दी गई है।
नॉर्किया टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया कि एनरिक नॉर्किया अब चोट के कारण इस टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे। यह खुलासा तब हुआ, जब उनसे भारतीय और विदेशी गेंदबाजों के बीच संतुलन बनाने के बारे में पूछा गया। अरुण ने कहा कि हमारा गेंदबाजी आक्रमण मुख्य रूप से भारतीय है।
एनरिक नॉर्खिया चोटिल होकर वापस लौट चुके हैं। हमारे गेंदबाजी ग्रुप में किसी और विदेशी गेंदबाज की मौजूदगी नहीं रही है। यह एक बहुत ही शानदार भारतीय गेंदबाज़ी यूनिट है और हमें इस पर पूरा भरोसा है।
इसका मतलब यह भी है कि लखनऊ के पास तेज गेंदबाज़ी के लिए कोई विदेशी रिजर्व खिलाड़ी नहीं है। इससे पहले, जब चोट के कारण वानिंदु हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, तो एलएसजी मैनेजमेंट ने उनकी जगह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया था। अभी यह साफ नहीं है कि क्या टीम नॉर्किया की जगह भी किसी दूसरे खिलाड़ी की तलाश करेगी।
भारतीय गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत
आईपीएल 2026 में एलएसजी की भारतीय गेंदबाजी यूनिट पहले से ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रिंस यादव ने 7 मैचों में 13 विकेट लिए हैं, जबकि मोहम्मद शमी ने 7 विकेट चटकाए हैं। मोहसिन खान ने अपने खेले गए तीन मैचों में काफी प्रभावित किया है और 4 विकेट हासिल किए हैं।
इसके अलावा एम सिद्धार्थ और दिग्वेश राठी जैसे गेंदबाज़ों ने भी काफी कसी हुई गेंदबाजी की है। टीम के अंदर मुकाबला इतना कड़ा है कि 156 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक यादव को अब तक सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला है। वह लगातार प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।



