जहानाबाद में दरधा नदी सफाई अभियान शुरू:हर शनिवार होगी सफाई, प्रशासन ने नदी किनारे कचरा न डालने की अपील की

जहानाबाद में दरधा नदी सफाई अभियान शुरू:हर शनिवार होगी सफाई, प्रशासन ने नदी किनारे कचरा न डालने की अपील की

जहानाबाद जिले से गुजरने वाली दरधा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति के निर्देश पर अब प्रत्येक शनिवार को नदी किनारों की नियमित सफाई की जाएगी। यह अभियान अगले आदेश तक जारी रहेगा। जिला गंगा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद नगर परिषद जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी को साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत वार्ड संख्या-18 स्थित जाफरगंज पुल के समीप संगम घाट सहित उन सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा, जहां से दरधा नदी गुजरती है। निर्देशों के अनुपालन में सफाई निरीक्षक रौशन कुमार को हर शनिवार सफाई कार्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर परिषद की टीम ने अभियान की शुरुआत कर दी है और अब नियमित रूप से नदी किनारों की सफाई की जाएगी। इसी क्रम में शनिवार को वार्ड संख्या-18 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार भी मौजूद रहे और टीम ने नदी किनारे साफ-सफाई की। अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि नारियल पानी बेचने वाले कुछ दुकानदार कचरा नदी किनारे फेंक देते हैं। इस पर अधिकारियों ने उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही, स्थानीय युवाओं और स्काउट गाइड की टीम द्वारा लोगों को नदी में कचरा न डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर परिषद ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और दरधा नदी को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। जहानाबाद जिले से गुजरने वाली दरधा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति के निर्देश पर अब प्रत्येक शनिवार को नदी किनारों की नियमित सफाई की जाएगी। यह अभियान अगले आदेश तक जारी रहेगा। जिला गंगा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद नगर परिषद जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी को साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत वार्ड संख्या-18 स्थित जाफरगंज पुल के समीप संगम घाट सहित उन सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा, जहां से दरधा नदी गुजरती है। निर्देशों के अनुपालन में सफाई निरीक्षक रौशन कुमार को हर शनिवार सफाई कार्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर परिषद की टीम ने अभियान की शुरुआत कर दी है और अब नियमित रूप से नदी किनारों की सफाई की जाएगी। इसी क्रम में शनिवार को वार्ड संख्या-18 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार भी मौजूद रहे और टीम ने नदी किनारे साफ-सफाई की। अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि नारियल पानी बेचने वाले कुछ दुकानदार कचरा नदी किनारे फेंक देते हैं। इस पर अधिकारियों ने उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही, स्थानीय युवाओं और स्काउट गाइड की टीम द्वारा लोगों को नदी में कचरा न डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर परिषद ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और दरधा नदी को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *