दरभंगा में सड़क किनारे छटपटाती मिली महिला; मौत:पति ने की थी दूसरी शादी, लोगों ने जताई आत्महत्या की आशंका

दरभंगा में सड़क किनारे छटपटाती मिली महिला; मौत:पति ने की थी दूसरी शादी, लोगों ने जताई आत्महत्या की आशंका

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के कमरकला पंचायत में आज एक 52 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मो. अब्दुल खालिक की पत्नी अमरुल खातून के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क किनारे छटपटाती मिली महिला अमरुल खातून अपने घर से करीब सौ मीटर दूर सड़क किनारे छटपटा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक गाड़ी के ड्राइवर की नजर उन पर पड़ी। ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी रोककर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका का मायका और ससुराल एक ही गांव में करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके। मृतका के पति अब्दुल खालिक, जो बहेड़ी स्थित एक मदरसा में शिक्षक हैं, खबर मिलते ही गांव पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, अमरुल खातून की दो बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। उनके पति ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसको लेकर दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पारिवारिक तनाव के कारण महिला के मानसिक रूप से परेशान रहने की भी बात सामने आ रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक तनाव में आत्महत्या का मामला मान रहे हैं, तो कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि महिला को कोई जहरीला पदार्थ दिया गया हो। प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के कमरकला पंचायत में आज एक 52 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मो. अब्दुल खालिक की पत्नी अमरुल खातून के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क किनारे छटपटाती मिली महिला अमरुल खातून अपने घर से करीब सौ मीटर दूर सड़क किनारे छटपटा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक गाड़ी के ड्राइवर की नजर उन पर पड़ी। ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी रोककर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका का मायका और ससुराल एक ही गांव में करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके। मृतका के पति अब्दुल खालिक, जो बहेड़ी स्थित एक मदरसा में शिक्षक हैं, खबर मिलते ही गांव पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, अमरुल खातून की दो बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। उनके पति ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसको लेकर दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पारिवारिक तनाव के कारण महिला के मानसिक रूप से परेशान रहने की भी बात सामने आ रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक तनाव में आत्महत्या का मामला मान रहे हैं, तो कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि महिला को कोई जहरीला पदार्थ दिया गया हो। प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *