AAP छोड़ BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल, जानिए दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा

AAP छोड़ BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल, जानिए दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा

Raghav Chadha Vs Swati Maliwal Education: हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल अपनी पॉलिटिकल स्ट्रेटेजी और सूझबूझ के लिए जाने जाते हैं। ये दोनों नेता अब बीजेपी के साथ नई पारी शुरू कर रहे हैं, जिसके चलते ये लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है और इनके पास कौनसी डिग्री है।

Raghav Chadha Education: कहां से पढ़ें हैं राघव

आम आदमी पार्टी के सबसे युवा और चर्चित चेहरों में से एक राघव चड्ढा अब बीजेपी का हिस्सा बन चुके हैं। राघव ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के मशहूर मॉडर्न स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। राघव एक क्वालिफाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। उन्होंने महज 22 साल की उम्र में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से यह कठिन परीक्षा पास कर ली थी। इसके अलावा उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एक सर्टिफिकेट कोर्स भी किया। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ राघव ने कई अकाउंटेंसी फर्मों में भी काम किया।

Raghv Chadha Education, Swati Maliwal Education

Swati Maliwal Education: कितनी पढ़ीं हैं स्वाति

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी अब बीजेपी की सदस्यता ले ली है। स्वाति ने अपनी स्कूल की पढ़ाई एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। स्वाति मालीवाल ने अपनी पढ़ाई इंजीनियरिंग के क्षेत्र में की है। उन्होंने जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.टेक की डिग्री हासिल की है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने कुछ समय तक कॉर्पोरेट सेक्टर में भी काम किया और बाद में समाज सेवा और आंदोलनों से जुड़ गईं।

राघव चड्ढा ने जहां अपनी फाइनेंस की समझ का इस्तेमाल दिल्ली सरकार के बजट ड्राफ्टिंग में किया, वहीं स्वाति मालीवाल ने अपनी एनालिटिकल स्किल्स का उपयोग महिला सुरक्षा और कानूनी सुधारों के लिए किया। अब बीजेपी में शामिल होने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि ये अपनी काबिलियत का इस्तेमाल कैसे और किस विभाग में करते हैं। अब इनके बीजेपी जॉइन करने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि बीजेपी इन्हें कौन सी बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *