माधव टाइगर रिजर्व के पास मिला ग्रामीण का शव:दो दिन से लापता था, मादा टाइगर एमटी-6 के हमले की आशंका

माधव टाइगर रिजर्व के पास मिला ग्रामीण का शव:दो दिन से लापता था, मादा टाइगर एमटी-6 के हमले की आशंका

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम ऐरावन में शुक्रवार दोपहर एक ग्रामीण का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। यह शव टाइगर ट्रेकिंग टीम को मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय सरवन आदिवासी के रूप में की गई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। घटनास्थल के आसपास मादा टाइगर एमटी-6 की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिससे जंगली जानवर के हमले की आशंका बढ़ गई है। मौके पर नहाने का सामान, कपड़े और अन्य वस्तुएं बिखरी मिलीं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक नदी के पास गया होगा। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया जंगली जानवर के हमले की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, वन विभाग और पुलिस दोनों ही इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *