बाइक सवार दंपति को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर:दोनों घायल,शादी से घर लौट रहे थे,कोटा बारां हाईवे पर हुआ हादसा

बाइक सवार दंपति को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर:दोनों घायल,शादी से घर लौट रहे थे,कोटा बारां हाईवे पर हुआ हादसा

कोटा के कैथून थाना क्षेत्र में ताथेड़ के पास फोरलेन पर देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दंपति निमोदा गांव से शादी समारोह में शामिल होकर वापस कोटा लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी है। घायल दंपति की पहचान भदाना निवासी बनवारी लाल मेघवाल और उनकी पत्नी मोतिया बाई के रूप में हुई है। घायलों के बेटे गोविन्द ने बताया कि उसके माता-पिता दीगोद क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और देर रात वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। मिनी टाटा 407 ट्रक काफी तेज गति में था, जिससे टक्कर की तीव्रता ज्यादा रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल कैथून थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि ट्रक चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *