दतिया में किशोरी से दुष्कर्म, सोते समय की ज्यादती:घर में घुसकर 15 साल की लड़की से जबरदस्ती की; पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार

दतिया में किशोरी से दुष्कर्म, सोते समय की ज्यादती:घर में घुसकर 15 साल की लड़की से जबरदस्ती की; पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार

दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक रिषभ कुशवाहा पर आरोप है कि उसने सोते समय वारदात को अंजाम दिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। घटना 23 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे की है। बंद कमरे में घुसा युवक, शोर मचाने पर दबाया मुंह शिकायत के अनुसार, घटना के वक्त पीड़िता अपने कमरे में अकेली सो रही थी। कमरे की लाइट जल रही थी और दरवाजा बंद था। इसी दौरान पड़ोसी युवक अंदर पहुंच गया और जबरदस्ती की। विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश पर उसने किशोरी का मुंह दबा दिया और थप्पड़ मारे। जाते समय उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रातभर डरी रही पीड़िता, अगले दिन थाने में शिकायत जान से मारने की धमकी के कारण डरी-सहमी किशोरी ने रात में परिजनों को कुछ नहीं बताया। अगले दिन उसने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *