असनावर में कीटनाशक पीने से युवक की मौत:हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच जारी

असनावर में कीटनाशक पीने से युवक की मौत:हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच जारी

झालावाड़ जिले के असनावर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की अज्ञात कीटनाशक के सेवन से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना नया गांव मोहम्मदपुरा की है, जहां 40 वर्षीय दिलीप पुत्र बीरमलाल ने कीटनाशक का सेवन किया था। इलाज के दौरान झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दिलीप शनिवार सुबह घर से बाजार की ओर गया था। लौटकर उसने घर पर अज्ञात कीटनाशक का सेवन कर लिया। शनिवार सुबह नींद से उठने पर उसे उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की तो कीटनाशक सेवन की जानकारी मिली।
परिजन उसे तुरंत झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी
अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर असनावर पुलिस को सूचना दी। असनावर पुलिस झालावाड़ अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि दिली मजदूरी का कार्य करता था। तबीयत बिगड़ने पर उसे न्यू मेडिकल आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *