मैहर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 लीटर अंग्रेजी गोवा शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर पर कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 23 अप्रैल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति उचेहरा की ओर से मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर मैहर आ रहा है। घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद सफेद स्प्लेंडर बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। दो झोलों में मिली शराब तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल (MP 19 ZC 3644) में रखे दो झोलों से 300 पाव यानी करीब 54 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अशोक सिंह (46), निवासी ओंकार पैलेस के पास, सतना रोड मैहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कीमत लगभग 40 हजार रुपए और बाइक की कीमत करीब 70 हजार रुपए है। कुल मिलाकर जब्ती करीब 1 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।


